खैरागढ़ -परीक्षा के दौरान भी डीजें बजानें के नियमों को दरकिनार कर अधिक आवाज में डीजें बजानें की शिकायत पर खैरागढ़ पुलिस ने कार्यवाही करतें डीजें और वाहन को जब्त किया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्र मे कोलाहल अधिनियम की अवहेलना करने वालो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय को शिकायत प्राप्त होने पर शहर के खम्हरिया वार्ड में अमर नाथ पिता नारायण साहू 28 साल अंजोरा थाना बोरी जिला दुर्ग को शादी समारोह में डीजे वाहन सीजी 04 एल डब्लू 4413 मे जोर जोर से बजा रहा था। शिकायत पर पहुँची पुलिस ने डीजे उपयोग करने के संबंध में अनुमति आदेश पेश करने के निर्देश पर आरोपी द्वारा किसी प्रकार की अनुमति न होना लिखकर देने पर आरोपी के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत अवहेलना पाये जाने पर धारा 4.5,15 कोलाहल अधिनियम के तहत तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में वाहन और डीजें को जब्त किया गया है ।
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.