महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता झींगटपुर के बैगापारा
कोटा से सुरेंद्र मिश्रा के साथ प्रितेश पाण्डेय
कोटा...कोटा बुलंद हौसले, दृढ़ इच्छा शक्ति, सकारात्मक सोच, मेहनत व लगन से हर चुनौती का सामना करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने हाथों से अपनी तकदीर खुद लिख रही है"महिलायें"कोटा विकासखण्ड के ग्राम झींगटपुर में संगम महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस मनाया गया जिसमें आसपास क्षेत्र के 25 गांव से लगभग 500 से भी अधिक महिलाएं हुईं शामिल।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर संदीप शुक्ला, वहीं *एक नया सवेरा* फाउंडेशन से श्रीमती पायल लाठ व पूनम अग्रवाल साथ ही अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला समूह के द्वारा विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वाद चखा गया साथ ही खरीददारी की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व कृषकों को प्रसस्ति पत्र व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने अरुण चौहान से अनेक मांगे रखीं जिस पर कुछ मांगो को जल्द पूरा करने की घोषणा जिला पंचायत अध्यक्ष ने की। वहीं बाकी मांगो पर भी उचित कार्यवाही उपरांत पूरा करने का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.