गड़बेड़ा में भक्त माता कर्मा जयंती धूम धाम से मनाया गया।
माता कर्मा ने की लोक कल्याण की कामना: संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव।
कर्मा जयंती के अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने की सामुदायिक भवन हेतु पांच लाख रुपए की घोषणा
पिथौरा: समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में संतमाता कर्मा जयंती धूम धाम से कलश यात्रा निकाल कर मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवम् विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संत माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कर्मा माता को लोककल्याण की माता कहते हुए कहा कि साहू समाज एक वृहद एवम् संगठित समाज हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री धरम दास साहू ने कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता जी के बताए हुए मार्ग में चलकर सामाजिक संगठन एवम् एकता को बनाएं रखने हेतु सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश किसान प्रकोष्ठ संयोजक सामाजिक नियामावाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला महामंत्री व तहसील अध्यक्ष नोहर दास साहू ने कर्मा माता की जीवनी पर प्रकाश डाला। चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीलकंठ साहू ने स्वास्थ्य पर, कौड़ियां परिक्षेत्र अध्यक्ष श्याम कुमार साहू जी ने समाज में फैली व्याप्त कुरुतियों को दूर करने पर, कर्मचारी प्रकोष्ठ संजोजक लेखराम साहू ने शिक्षा व संस्कार पर, श्रीमती चंद्रिका साहू ने बालक एवम् बालिका शिक्षा पर, डिगम लाल साहू ने नशा मुक्ति व मोबाईल के दुरूपयोग पर, लक्ष्मी फलेष्वरी कुन्ती साहू ने नारी शिक्षा पर। प्रीतम साहू ने सामाजिक एकता पर, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लोकनाथ नायक ने संत कर्मा माता जी के कार्य व ग्राम विकास पर जानकारी दी।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम इकाई से प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी गंगा प्रसाद साहू समाज रत्न मंगतू राम साहू सुरेश साहू सिंघी परिक्षेत्र अध्यक्ष, नोहर साहू सचिव शिवराम साहू नंदकुमार साहू, नेहरू साहू तिजऊ साहू हेमलता प्रतिमा साहू नीरा साहू इंदु साहू कुमारी साहू एतवारा साहू, सरपंच रतन लाल ध्रुव उपसरपंच महेश्वर पटेल प्रमोद सिन्हा पत्रकार गोवर्धन चंद्राकर, नरेश साहू गोवर्धन साहू परसू राम साहू
रमेश साहू करण साहू बहादुर साहू राजेश साहू दिनेश साहू संतोष कुमार परमानंद साहू टीकम साहू हिरासिंह साहू ग्राम विकास समिति के रामप्यारा मधुकर भोगीलाल पटेल नरेंद्र पटेल रामदास मानिकपुरी बोधराम दीनानाथ पटेल ग्राम साहू समाज के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन डिगम लाल साहू ने की।
उक्त जानकारी सचिव लकेश साहू व अध्यक्ष अलख राम साहू ने दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.