चार राज्यों के जीत का जश्न बिरसा मलाजखंड में भी दिखा
पांच राज्यों में हुए चुनाव में से चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बिरसा और मलाजखंड मंडल द्वारा संयुक्त विजय उत्सव रैली निकाल कर जश्न मनाया गया।
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के महामंत्र पर मुहर लगाते हुए इन राज्यों की जनता जनार्दन ने चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाया इस अवसर पर बिरसा तहसील में मोहगांव से बिरसा मरारीटोला तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत की खुशी पर मोहगांव ,मलाजखंड बिरसा द्वारा बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाया गया और जय श्री राम नारे लगाए गए और बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल विजय जुलूस जेसीबी मशीन में बैठकर नारे लगाते हुए निकाला गया
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से बैहर विधानसभा के पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम,भाजपा ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नेताम,भाजपा जिला महामंत्री गुड्डा मरकाम , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश ठाकरे, बिरसा मंडल अध्यक्ष विनोद हरिद्वाज,मलाजखंड मंडल अध्यक्ष सविता नंदन जयसवाल युवा मोर्चा बिरसा अध्यक्ष टोपराम पटेल , युवा मोर्चा मलाजखंड अध्यक्ष प्रशांत जैन सहित दोनो मंडल के महामंत्री और पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि यूपी के बुलडोजर बाबा का दबदबा यहां भी देखने को मिला।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.