कृषि विज्ञान केन्द्र में महिला दिवस का आयोजन संपन्न
मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी जांजगीर श्रीमति नंदनी कमलेश साहू के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती माता के तैल चित्र में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्रीमती साहू ने महिला सशक्तिकरण की बात कहीं एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा साल के 365 दिन हमारे हैं ऐसा ना सोचे कि आज महिला दिवस है तो हमें सम्मानित किया जा रहा है। हम महिलाओं का ओहदा पुरुषों के समकक्ष है। हम हर क्षेत्र में काम कर सकती हैं और मानसिक तौर पर हम पुरुषों से सशक्त हैं। सशक्तिकरण का मतलब हमारे स्वयं के विवेक एवं निर्णय लेने की क्षमता से है। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के कार्य को देखते हुये उन्हें फूलों की खेती एवं साक-सब्जी उत्पादन हेतु बधाई दी। सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना मखीजा ने भी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुये उनके कार्यों में सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित ने आयी हुई समस्त महिलाओं को केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुये उन्हें साग-सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से प्रकाशित कृषि पंचांग प्रदान कर सम्मानित किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने सभी आये हुये महिलाओं का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम का संचालन प्रक्षेत्र प्रबंधक चंद्रशेखर खरे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के समस्त स्टाफ जगदीश पटेल , श्रीमति महेश्वरी उपासक ,अमित , मनीष एवं संतराम साहू का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.