Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

कांग्रेस के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से करूंगी काम,खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में रिकार्ड मतों से होगी जीत-ममता पाल

 कांग्रेस के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से करूंगी काम,खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में रिकार्ड मतों से होगी जीत-ममता पाल



खैरागढ़ । -खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकिट वितरण से पहले उम्मीदवारों की लंबी लाईन लगी थी जिसमे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 की सदस्य श्रीमति ममता राजेश पाल भी शामिल थी उनके नाम को लेकर विचार मंथन भी शीर्ष के नेताओ ने किया परंतु जातीगत बहुलता के मुद्दे के बाद उनको टिकट नही मिल पाया था हालांकि जिस क्षेत्र से श्रीमति ममता राजेश पाल ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ी थी वहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी से 10 हजार से अधिक मत प्राप्त हुआ था ।जिससे जाहिर होता है कि उनकी उस क्षेत्र में कितनी अच्छी पकड़ है।आम तौर पर जिस उम्मीदवार को पार्टी टिकिट नही देता है वो उम्मीदवार पार्टी से बगावत एवम भीतरघात करने का प्रयास करता है ।परंतु इस मामले पर श्रीमति ममता राजेश पाल की विचारधारा अलग है आज राजनाँदगाँव जिले में  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,रविंद्र चौबे , ताम्रध्वज साहू  ,अमरजीत भगत ,मोहम्मद अकबर , कवासी लखमा , अनिला भेड़िया, प्रेम सायसिह टेकाम एवम अन्य मंत्रियों का आगमन हुआ था ।जानकारी अनुसार श्रीमति पाल को भी उक्त बैठक में बुलाया गया था ताकि टिकिट न मिलने की नाराजगी अगर हो तो उसे समझाया जा सके। बातचीत के दौरान मंत्रियों के सामने अपने विचार रखते हुए श्रीमति ममता पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे उम्मीदवार नही बनाया परंतु हमारे बीच के योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा है मैं हर हाल में कांग्रेस पार्टी और उक्त उम्मीदवार दीदी यशोदा वर्मा के साथ खड़ी हु।चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मत दिलाने अपनी पूरी ताकत लगा दूंगी ।कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हर हाल में काम करूंगी साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मैं प्रत्याशी बनकर प्रचार करूंगी।श्रीमति पाल के विचारों को सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की आप हमारे कांग्रेस पार्टी की शान हो

आप जैसे कार्यकर्ता पर हमें गर्व है।हर कार्यकर्ताओं में बलिदान की भावना होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad