प्रेरक संस्था बिलासपुर के तत्वावधान में कोटा ब्लाक के वनांचल ग्राम डिंडोल (नर्मदा )में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा...प्रेरक संस्था बिलासपुर के तत्वावधान में कोटा ब्लाक के वनांचल ग्राम डिंडोल (नर्मदा )में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर राज व आगंतुक मेहमानों के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत ग्राम संगठन के महिलाओं के द्वारा किया गया।अन्नू ध्रुव व साथियों के द्वारा लोक नृत्य कर्मा की प्रस्तुति ने सबका मनमोह लिया।
चांदनी,दीक्षा राजपूत ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल धुर्वे के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि सभ्य समाज की परिकल्पना एक शिक्षित नारी के बिना नही किया जा सकता इसलिए नारी शिक्षा अति अनिवार्य है समाज में आज भी कई जगह लिग भेद देखने को मिलता है जो कि स्वस्थ समाज के निर्माण में बाधक है ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने महिलाओं को संसार का मूलाधार बताते हुए कहा कि राम,कृष्ण ,बुद्ध, विवेकानंद जैसे महा पुरुषों की जन्म दात्री नारी ही है।इसलिये नारी शक्ति महान है जरूरत है इन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर देना अनिवार्य है।शासन के द्वारा कुटीर उद्योगों के लिए महिला समूहो को लोन दिया जा रहा जिससे कि महिलाये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उद्बोधन की कड़ी में प्रभु सिंह जगत ने ग्राम के समस्त विकास कार्यो में महिलाओं की भूमिका को अति आवश्यक बताते हुए कहा कि ग्राम के छोटी छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी समस्याओं की निराकरण करने में ग्राम की महिला समूह के माध्यम से अपना सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य विजय जायसवाल ने महिला दिवस को ऐतेहासिक दिवस बताते हुए सम्बोधित किया कि महिला दिवस रोज मनाना चाहिए हमे अपने परिवार से लेकर समाज तक महिलाओ का सम्मान करना चाहिए आवश्यक निर्णय लेने में उनकी भागीदारी होना जरूरी है प्रेरक संस्था के ब्लाक समन्वयक अमरीका साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि सृष्टि के निमार्ण में नारी शक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज महिलाये हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं जो समाज व देश के विकास के लिए शुभ संकेत है नया विहान योजना में जुड़कर सिलाई कड़ाई निरमा साबुन आदि बनाने प्रशिक्षित हो रहे हैं।संस्था के कार्यकर्ता ओम्कारेश्वर शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी स्वस्थ समाज की परिकल्पना नारी शक्ति के बिना नही की जा सकती क्योंकि परिवार में महिला ही माँ के रूप में अपने बच्चों को संस्कार देती है ।ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री सन्तोष बघेल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।संस्था के कार्यकर्ता राम बिहारी यादव द्वारा सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सरहानीय योगदान दिया।उक्त कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर पुष्पांजलि तिवारी,जनपद उपाध्यक्ष पप्पी जायसवाल,सरपंच दिलकुमारी,आशाराम, ज्योति यादव, सरस्वती यादव, शारदा साहू, ममता यादव उर्मिला मेश्राम राजू सिदार राजेश भरद्वाज, चित राम, रमा बिष्णु,नरसिंह,मन्नाडे मरावी, रामेश्वरी, लक्ष्मीबाई, अहिल्या,रजनी, श्वेता, राजकुमारी यादव,ललिता यादव,रूखमणी उमा,रामबाई, अंजली,आशाराम, पार्वती,बसन्ती राजपूत,सुमन, तुलसी,सुरेखा,किरण चंद्रकली अचला बाई, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.