अवैध शराब बिक्री करने वालो पर बेलगहना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
बेलगहना से अविनाश मिश्रा की रिपोर्ट
बेलगहना..बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने जबसे चौकी बेलगहना की जिम्मेदारी उठायी है तब से लगातार अवैध शराब बिक्री गांजा तस्करी करने वालो पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं ! आज दिनांक 09-03-2022 को चौकी प्रभारी अजय वारे को सुचना मिली की मरहीमाता भनवारटंक में अवैध शराब बिक्री की जा रही है जिस पर तत्काल मरहीमाता पहुँच कर 5 आरोपी जो अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे उनको धर दबोचा! पकडे गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया !
1- विजय पासवान पिता चंद्रभान पासवान उम्र 31 वर्ष निवासी - टेंगनमाड़ा 14 लीटर
2-शत्रुहन यादव पिता बेदुराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी खोंगसरा 14 लीटर
3-सफीक खान पिता हितमत खान उम्र 37 वर्ष निवासी - टेंगनमाड़ा 15 लीटर
4- मुस्ताक खान पिता कयूम खान उम्र 40 वर्ष निवासी - खोंगसरा 15 लीटर
5- गोरे पिता सुंदरलाल निवासी - करवा उम्र 42 वर्ष 16 लीटर !
जिन्हे आबकारी एक्ट 34(2) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ! विदित हो भनवारटंक मरहीमाता जो एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहाँ शराब बिक्री होने से हमेशा लड़ाई झगड़ा का अंदेशा बना रहता है जिसके तहत इस कार्यवाही से अवैध शराब बिक्री करने वालो के हौसले पस्त हो जायेंगे ! चौकी प्रभारी अजय वारे ने बताया की आगे भी इस तरह के कार्यवाही लगातार जारी रहेगा ! इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अजय वारे प्रधान आरक्छक राजेश्वर साय आरक्छक सत्येंद्र सिंह राजपूत आरक्छक ईश्वर नेताम आरक्छक फिरोज खान आरक्छक कौशल सिंह बिंझवार शामिल रहे !

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.