Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

पिथौरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सामुदायिक भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद महोदय चुन्नीलाल साहू जी के मुख्य आतिथ्य एवं सम्मानीय नोहर दास साहू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

 


गत ८मार्च २०२२ को कौड़िया परिक्षेत्र क्रमांक एक साहू सदन टिकरापारा (लाखागढ़)पिथौरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सामुदायिक भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद महोदय चुन्नीलाल साहू जी के मुख्य आतिथ्य एवं सम्मानीय नोहर दास साहू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हमारे कौड़िया क्रमांक एक के संरक्षकगण समाज रत्न मंगतूराम साहू, डिगम लाल साहू "शिक्षादूत",विनोद शंकर साहू, श्याम कुमार साहू अध्यक्ष कौड़िया क्र.-१, डोलामणि साहू " शिक्षादूत" सचिव तहसील साहू संघ, नगर अध्यक्ष दिनेश साहू, लेखराम साहू (राज्यपाल पुरुस्कार),मूलचंद साहू "सचिव ",तिजउराम साहू "सह सचिव" कौ.-१ ,प्रीतम  साहू उपाध्यक्ष व "मंडल अध्यक्ष",नगर उपाध्यक्ष के. के. दानी, उपाध्यक्ष द्वय चंद्रिका साहू, कुंती साहू, नंदिनी साहू,कौड़िया-३ के उपाध्यक्ष डुलीकेशन साहू ",लाखागढ़ के सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, उपस्थित थे। सांसद महोदय ने *समस्त नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करने पर शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि आप सबकी सक्रियता से समाज का बहुत अच्छे से विकास हो रहा है, आप सबको सक्रियता से और आगे आना है,उन्होंने वंदनीय राजिम माता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से जिस  भी पद पर हों परन्तु हमारे लिए समाज सबसे बड़ा है।* सांसद महोदय ने *कौड़िया क्रमांक एक को सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की राशि सांसद मद से प्रदान की है जिनका भूमि पूजन का कार्यक्रम भी उनके कर कमलों से संपन्न हुआ।*  जिला महामंत्री और तहसील के अध्यक्ष नोहर दास साहू ने मातृ सत्ता को नमन करते हुए मुंशी प्रेमचंद जी के कथन का उदाहरण उद्धृत किए कि  *" नारी पुरूष से उतना ही श्रेष्ठ है, जितना प्रकाश अंधेरा से।"* समाज रत्न मंगतू राम साहू ने वरिष्ठ के रूप में नारी शक्तियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्याम कुमार साहू ने सभी माताओं को बढ़-चढ़कर समाज में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए, आह्वान किए।डोलामणी साहू ने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि 

*नारियों के साथ समानता का भाव और समान अधिकार देकर ही "नारी तुम केवल श्रद्धा हो"कहना सार्थक होगा।* दिनेश साहू जी व भागवत साहू जी ने माताओं के विभिन्न रूपों  का गुणगान कर नमन किये।हेमलता साहू ने स्त्री और पुरुष के समान महत्व पर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।सरोज साव "शिक्षिका" ने कविता द्वारा नारी की क्षमता का वर्णन की। उपाध्यक्ष कुंती साहू ने नारियों के अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाने के लिए सबका आभार माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नेहरू साहू जी कौड़िया 1 उपाध्यक्ष, कौशल साहू कर्म. प्रकोष्ठ , विकास साहू युवा प्रकोष्ठ,मेहतरीन साहू खुटेरी, कुमारीबाई साहू कौहाकुड़ा गायत्री साहू खुटेरी, आयोजक कर्मा महिला मंडल पिथौरा के सदस्यगण प्रेमलता सोन,प्रतिभा साहू,लीना साहू, रुपेश्वरी साहू, शैलेन्द्री साहू, शकुंतला साहू, जानकी साहू, पवन साहू,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिगम साहू व जितेश्वरी साहू ने किया। आभार प्रदर्शन आदरणीय लेखराम साहू संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad