भगवान जगन्नाथ खिचड़ी खाने स्वयं मां कर्मा के पास आए थे तब से जगन्नाथ को खिचड़ी के रूप में पहले भोग लगाया जाता है -- रामस्वरूप साहू
गुण्डरदेही । ब्लाक के ग्राम किलेपार चारभांठा बरबसपुर भटगांव व खुटेरी ( कोड़ेवा ) के ग्रामीणो ने सोमवार को साहू समाज के लोगों ने कर्मा जयंती मनाई। इस दौरान बरबसपुर मे मुख्य अतिथि रहे दीपक ताराचंद साहू व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हलधर साहू ने समाज के संगठन को मजबुत करने पर जोर दिया तहसील साहू समाज गुण्डरदेही के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने कहा कि माता कर्मा ने हमारे समाज मे जन्म लिया यह हमारा सौभाग्य है। जब देश मे मालगुजारी का शासनकाल था उस परीक्षा की घड़ी में भक्त माता कर्मा ने हमारे पूर्वजों को बचाया। भक्त माता कर्मा भगवान को बहुत मानते थे। जगन्नाथ पुरी में सबसे पहले खिचड़ी का प्रसाद भगवान को भोग लगाया जाता है। इसी खिचड़ी को खाने के लिए भगवान जगन्नाथ को स्वयं कर्मा माता के पास आना पड़ा तब से सबसे पहले खिचड़ी भगवान को भोग के रूप में दिया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिक्षेत्रिय साहू समाज कलंगपुर के अध्यक्ष कुशलराम साहू ने कहा कि साहू समाज एक बड़ा समाज है। समाज के लोगों को आपस में मिल जुलकर काम करना चाहिए। एकता की अखंडता दूर ना हो हम सबको ऐसा कार्य करना चाहिए। हर साल हम कर्मा जयंती के बहाने हमें एक जगह इकट्ठा होने का अवसर मिलता है। इसी बहाने हम समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख दर्द को समझ सकते हैं कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तुकाराम साहू व डां मानसिंह सार्वा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के पहले किलेपार बरबसपुर चारभांठा खुटेरी व भटगांव मे सुबह 10 बजे से साहू समाज के सभी घरों से महिलाएं व युवतियों ने सिर में कलश रखकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूरे गांव के गली मोहल्लों से गुजरते हुए कर्मा भवन पहुंची। जहां कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की प्रतिमा का पूजा अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मंच में उपस्थित अतिथियों का हार गुलाल व शाल श्री फल से सम्मान किया गया।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.