Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 26, 2022

बंडोल : फेंसिंग तार पर गिरा ट्रांसफार्मर के बिजली का तार इनवर्टर, पंखा, मोबाइल, तार जले, खेत में लगी आग

 सिवनी

बंडोल : फेंसिंग तार पर गिरा ट्रांसफार्मर के बिजली का तार इनवर्टर, पंखा, मोबाइल, तार जले, खेत में लगी आग


सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे बंडोल से 15 किलोमीटर दूर सागर गांव में ट्रांसफार्मर में लगे बिजली के तार टूट कर खेत में लगी फेंसिंग तार में गिरने से फैले करंट से इनवर्टर, पंखा, लाइट, चार्जिंग में लगे मोबाइल उड़े, वहीं बिजली के तार से निकली चिंगारी से डेढ़ एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।


सूचना मिलते ही मौके पर बंडोल पुलिस थाना प्रभारी पीएल देशमुख, एएसआई अशोक सेन, आरक्षक विश्राम धुर्वे, सतीश पाल, जहां मौके स्थल पर पहुंचे वहीं सिवनी से फायर बिग्रेड टीम पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर निवासी कुंती सनोडिया का गांव के खेत में पक्का मकान है। शुक्रवार को सुबह घर खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर से निकले बिजली का तार टूट कर खेत के किनारे लगे लोहे के तार की फेंसिंग तार में जा गिरा। जिससे चिंगारी निकली तथा खेत में लगी गेहूं की फसल जलने लगी वही तार से फैले करंट घर तक पहुंच गया। व घर में लगे पंखा लाइट इनवर्टर चार्जिंग में लगा मोबाइल वह बिजली के तार जलकर नष्ट हो गए। लगभग डेढ़ एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं खेत में रखे सिचाई के लगभग 25 पाइप भी जलकर नष्ट हो गए। आग से लगभग चार लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सनोडिया परिजनों ने खेत में लगी आग व शॉर्ट सर्किट से बिजली उपकरण के जलने की सूचना बंडोल थाना प्रभारी को दी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व सिवनी से फायर बिग्रेड आग बुझाने पहुंचा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad