पति पत्नी का शव नग्नावस्था में मिला,पुलिस जांच में जुटी
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।भाईचारे का पर्व होली पर हो रही लगातार दुर्घटना से समाज के साथ पुलिस भी चिंचित नजर आती है जिसको लेकर हरवर्ष नई दिशा निर्देश जारी किया जाता है इसके बाद भी दुर्घटना कम होने का नाम नही ले रहा है।इस बार होली पर जगह जगह हुई दुर्घटना से लोगो को हिला दिया है। धुरेड़ी के दूसरे दिन 19 मार्च को लांजी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित देवरबेली पुलिस चौकी के बरगुड़ में संदेहास्पद परिस्थिति में मिले पति-पत्नी के नग्नावस्था शव ने क्षेत्र में सनसनी मचा दिया। चूंकि जिस स्थल पर पति-पत्नी का शव मिला है, वह पहाड़ों की उंचाई वाला क्षेत्र है और पत्नी अर्धनग्न हालत में है। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या कह पाना मुश्किल है।पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस भी मामले को संदेहास्पद मानकर मामले की जांच में जुटी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार 19 मार्च की सुबह देवरबेली पुलिस चौकी को सूचना मिली कि चौकी अंतर्गत बरगुड़ में पहाड़ी पर बनी झोपड़ी के आंगन में पुरुष एवं महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फोर्स के साथ लांजी एसडीओपी दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान, देवरबेली चौकी प्रभारी सहित हाकफोर्स का बल घटनास्थल पहुंचा। जहां से जमीन पर पड़े पुरुष 45 वर्षीय वीरलाल पिता तनुसिंह मड़ावी और महिला 40 वर्षीय बैसाखीबाई पति वीरलाल मड़ावी के अर्धनग्न शव को बरामद कर उसे लांजी अस्पताल लाया गया। जहां शव का पीएम करवाकर शव का अंतिम संस्कार स्वयं पुलिस ने कराया है। जिसकी वजह बताया जाता है कि मृतक पति-पत्नी की तीन बेटियां है इनको असुविधा से बचाने के लिए लांजी पुलिस ने बेटियों की अनुमति लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.