रतनपुर नव पदस्थ थाना प्रभारी यू एन शांत साहू का स्थानीय पत्रकारों ने किया स्वागत
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...आज रतनपुर थाना में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के एंटी क्राइम एवं फाइबर सेल अधिकारी के रूप में बिलासपुर जाने के बाद रतनपुर थाना के रिक्त पद पर आसींन नए थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने प्रभार लिया ,साहू जी के प्रभार लेने पर आज रतनपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के द्वारा औपचारिक मुलाकात करते हुए सभी पत्रकारों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया एवं वही नए थाना प्रभारी साहू जी के द्वारा पत्रकारों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि रतनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारे द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जाएगा और मेरी आप लोगों से भी अपील है कि आप लोग भी सहयोग करेंगे जिस पर सभी पत्रकारों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया की रतनपुर की शांति व्यवस्था के लिए सभी पत्रकारों का भी सहयोग रहेगा औपचारिक मुलाकात में पत्रकार वासित अली संतोष सोनी ( चिटटू) ,ताहिर अली व पत्रकार मौजूद रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.