ओबीसी महिला के साथ हुये अमानवीय घिनोंना कृत्य के बिरोध में जिला छतरपुर में विशाल जनसैलाब ने कलेक्टर को को सौंपा ज्ञापन ।
28/02/2022-- लखनादौन ज्ञात हो कि विगत दिनों नारी शक्ति को शर्मशार करने वाली अमानवीय घटना घटित हुई प्रदेश के जिला छतरपुर में खजुराहो थाना अन्तर्गत लखेरी में ब्रह्मेश्वर मंदिर के पुजारी लवलेश तिवारी पर बलात्कार जैसे अमानवीय घिनौने कृत्य का आरोप लगाया पीड़ित महिला के अनुसार तिवारी ने झाड़ा फूंकी के बहाने उसके साथ बेखोफ दरिंदगी से बलात्कार किया गया एवं उसे डराया धमकाया गया कि वह अपनी आप बीती किसी से बंया न करे महिला सशक्तिकरण का डिडोंरा पीटने वाली केन्द्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया जिसके लिए नारी मां है बहन है बेटी है जिसके साथ हुये जघन्य अपराध के लिए न्याय दिलाने उस दरिंदे को जैल के कठोर कारावास की सजा दिलवायेंगे या सत्ता के दबाव में अपराधी के पक्ष में खड़े रहकर नारी जाति के अपमान का घूंट पीकर मौन व्रत धारण करेंगे एक ओर दबाव के बाद अपराधी की एफ आई आर दर्ज हुई फिर उसे छोड़ दिया गया तत्पश्चात पीड़िता के पति एवं दो अन्य ओबीसी कार्यकर्ताओं पर गेंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया ऐसे झूठे षड्यंत्र से सरकार की न्याय व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता है पीड़ित एवं उसके पति एवं ओबीसी कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने मध्यप्रदेश के समस्त जिलों से ओबीसी एससी एसटी कार्यकर्ताओं ने जिला छतरपुर की पावन भूमि पर बिशाल जनसैलाब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार उपस्थित होकर मैदानी आन्दोलन किया एवं संवैधानिक तरीके से 10 किमी- की लम्बी रैली में नारों के साथ भ्रमण कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा एवं मांग की गई कि पीड़ित महिला के पति पर लगी झूठी एफ आई आर वापस हो एवं अपराधी को कठोर सजा दी जाए ओबीसी संभागीय कार्यकारी-अध्यक्ष एड. उमेश गोल्हानी बन्धु ने बताया कि लखनादौन से आन्दोलन में संभागीय सचिव श्री शिव चंद्रबंशी, ब्लाक संयोजक शिवप्रसाद गोल्हानी ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिनका लखनादौन नगर में जोश के साथ फूल माला से स्वागत किया गया जिसमें एडवोकेट उमेश गोल्हानी बंधु, संभागीय महासचिव एडवोकेट सुनील यादव, अंकित हनुमते जिला छात्र मोर्चा प्रवक्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप पटेल, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, समर्थक मोर्चा से अधिवक्ता संदीप राजोरिया , राजकुमरे, शिवलाल उईके, जीएसयू कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद एवं अन्य सैकड़ों समर्थक पदाधिकारी उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.