कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा
खैरागढ़ - रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रकुमार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. डी. के. बेलेन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ए.डी.जे. कश्यप ने छात्र/छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए, साईबर क्राईम की जानकारी एवं बचने के उपाय, महिला लैंगिक उत्पीडन, छेडछाड, मानसिक प्रताडना, मोबाईल के दुरूपयोग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही छात्र/छात्राओं को विधिक ज्ञान के तहत यातायात सुरक्षा, वाहन का बीमा, ड्राईविंग लाइसेंस, बैंक संबंधित धोखाघडी के साथ ही महिला अपराध पर पुलिस थाना में एफआईआर अपराध दर्ज न करने पर पुलिस अधिक्षक से शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज न होने पर न्यायालय में न्याय मिलने एवं अपराध दर्ज करने के आदेश से छात्राओं को अवगत कराये। प्राचार्य डॉ. डी. के. बेलेन्द्र ने परीक्षा की दृष्टिकोण से छात्रो को अध्ययन अध्यापन कर परीक्षा की तैयारी करने कहां। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. जितेन्द्र साखरे रेडरिबन क्लब द्वारा महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान कराया गया जिसमें कु मनीषा बघेल, सरिता देवांगन, रीता देशमुख, कल्पना देवांगन आदि छात्राएं रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए छात्रसंघ प्रभारी जे.के वैष्णव ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए छात्रों को अध्ययन के समय मोबाईल का उपयोग एवं मनोरंजन हेतु इसके दुरूपयोग न करने को कहा। ए.डी.जे. कश्यप से छात्रों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के समुचित उत्तर जानकारी देने हेतु न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो. आडवानी, प्रो. यशपाल, प्रो. सतीश, डॉ. समीक्षा ताम्रकार, रंजना अंबादे, अंजली पटेल, डॉ. उमेन्द चंदेल, नाथुराम निषाद, विजेन्द्र वर्मा, होमन साहू सहित स्टाफएवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.