देवरी के 25 छात्रछात्राओं का चयन सैनिक स्कूल के लिए
खैरागढ़। ब्लाक के नांचल ग्राम देवरी में संचालित केजूऊ चौरे विद्या मंदिर के शिक्षकों की मेहनत फिर से रंग लाई है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में स्कूल में तैयारियों के साथ बच्चों को तैयार करने के बाद हुई परीक्षा में 25 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है । विद्या मंदिर में लगातार यह पांचवी बार है कि स्कूल में तैयार किए गए बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सहित, नवोदय चयन परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं में स्कूल के बच्चें लगातार चयनित होकर ग्रामीण इलाकों का मान बढ़ा रहे है । सैनिक स्कूल चयन परीक्षा के परिणाम मार्च माह के पहले सप्ताह में घोषित किए गए। सैनिक स्कूल अंबिकापूर के लिए छात्र हेमकरण साहू, दिपांशु, कोर्णिका मेश्राम, हिमांशु साहु, भूनेश्वर, गिरीश नेताम, सोहन कंवर, अदिति देवांगन, आयुष वर्मा ने चयन परीक्षा पास की है । सैनिक स्कूल द्वारा अन्य छात्रों की सूची बाद में घोषित की जाएगी । घोषित सूची के छात्रछात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय अंबिकापूर में किए जाने के बाद सैनिक स्कूल में पढ़ाई शूरू होगी । देवरी में संचालित केजऊराम चौरें स्मृति विद्या मंदिर के सभी छात्र ग्रामीण इलाकों से संबंधित है। और सभी गरीब परिवारों से हैं। स्कूल शिक्षकों द्वारा बच्चों को सैनिक स्कूल चयन परीक्षा के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है । छात्र छात्राओं के चयन पर बीईओ महेश भुआर्य, संकुल समन्वयक चंद्रशेखर गुनी, नोडल अधिकारी सतीश टांडेकर, सरपंच केजराम साहू, उपसरपंच मानिक टंडन, सचिव नाजनीन नियाजी शाला समिति अध्यक्ष नारायण वर्मा, प्राचार्य अंगद वर्मा ने बच्चों के चयन पर उज्जवल भविष्य की कामना की है
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.