Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

पुरानी पेंशन लागू करना एतिहासिक कदम, दूरदर्शी और आम जनता का बजट -जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला


पुरानी पेंशन लागू करना एतिहासिक कदम, दूरदर्शी और आम जनता का बजट -जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला

बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बिलासपुर -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट पर नगर कि पूर्ण रूप से दूरदर्शिता और आम जनता के हितों का बजट है। जिसमें की सरकार ने बच्चे ,युवा बुजुर्ग , महिला, पुरुष व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी , कर्मचारी सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। इसके साथ ही साथ सबसे बड़ी बात यह है ,कि सरकार ने इतिहास बनाते हुए पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की है।अब रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी का सामना लोगों को नहीं करना होगा। वह घर पर अपनी रोजी-रोटी के साथ वृद्धावस्था में आराम कर सकेंगे। संदीप शुक्ला ने कहा, ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार युवकों का ध्यान रखते हुए उनकी हर परीक्षाओं के शुल्क को नहीं लेने का फैसला लिया गया। जो कि युवाओं की सोच को तीव्र करते हुए उन्हें ऊर्जा प्रदान करेगा और सकारात्मक दृष्टि से प्रदेश की युवा परीक्षा में हिस्सा लेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाद आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल भी नए सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। यह भी ऐतिहासिक पहल है ,प्रदेश के बच्चे हर विषय में अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करेंगे । ग्रामीण, गरीब और बेसहारा लोगों को कम से कम कीमत पर दवाएं और सर्जिकल आइटम मिलेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह भी शानदार फैसला है । उन्होंने यह भी कहा कि शहरी निर्धन परिवार को घर देने की लिए मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 450 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है ।अब प्रदेश के हर गरीब के सिर पर घर होगा । मुख्यमंत्री ने अपने आम जनता के लिए खर्च करने हेतु 2 करो रुपए की जगह अब 4 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है । यह निधि आम जनता के लिए खर्च होगी, जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। इसके साथ संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरपंच का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हज़ार  करने का एलान किया बिलासपुर जिले को विकास में गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad