खनिज निगम अध्यक्ष गिरिश देवांगन व रवि घोष के नेतृत्व मे हुवा प्रवेश,
खैरागढ़। खैरागढ विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा यशोदा वर्मा के नाम मुहर लगाने के बाद स्व. देवव्रत सिंह के खास रणनितिकार सलाहकार और कर्मठ कार्यकर्ताओं के रुख पर टिकी निगाहो का पटाक्षेप उस समय हो गया जब श्री देवव्रत सिंह के चालीस से अधिक वो महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ ने खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और रवि घोष प्रभारी महामंत्री प्रशासन के नेतृत्व में एक साथ एक स्वर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर आगामी उपचुनाव को लगभग अब एकतरफा कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पुराने साथियो को पुनः एकजुट होते देख प्रसन्नता व्यक्त की है।इधर प्रत्याशी और संगठन के विभिन्न मुख्यालयो खैरागढ, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, बकरकट्टा, दनिया बुंदेली, उदयपुर, जालबाधा मे सक्रिय कार्यकर्ताओ मे उक्त राजनैतिक घटना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोगो को अब वही पुराना मजबूत कांग्रेस नजर आ रहा है।कांग्रेस प्रवेश के पश्चात प्रवेश करने वाले नेताओ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे कवासी लखमा सहित विभिन्न नेताओ पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात की, कांग्रेस के वरिष्ठ संजू चंदेल, रंजीत चंदेल, के सहयोग से प्रवेश करने वालो मे सज्जाक खान, संजीव दुबे, सुदीप श्रीवास्तव, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह, ठाकुर, ललित महोबिया, गुलशन तिवारी, कैलाश शर्मा, लाखेवर चंदेल, अख्तर सोलंकी, अनुराग सोनी, राजेश चौबे, राजेश मिश्रा, कपिनाथ महोबिया, रणजीत चंदेल, शैलेश देवांगन, विकेश सिंह, जयकरण धनकर नायडू, लेखराम डहरवाल, कमलेश जंघेल, लक्ष्मण विश्वकर्मा, दिनेश साहु, पन्ना पटेल, चिमन खान , अमर लाल पटेल, सुखेन पटेल, यतेंद्रजीत सिंह सहित लगभग 40 कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.