नमक सत्याग्रह "पर एकता गुप्ता की वार्ता आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम में एकता गुप्ता की वार्ता का प्रसारण
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ को हम आजादी का अमृतमहोत्सव के रूप में मना रहे हैं। आकाशवाणी बिलासपुर से इस संदर्भ में लगातार विविध कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। इसी कड़ी में करगीरोड कोटा की कु. एकता गुप्ता की वार्ता का प्रसारण, आकाशवाणी बिलासपुर से दिनांक 12 मार्च शनिवार 2022 को सुबह 9 बजे से किया जायेगा। ये प्रसारण एफ एम बैण्ड 103.2 मेगाहर्ट्ज के साथ साथ आकाशवाणी के के ऐप NEWSONAIR पर सुना जा सकेगा। वार्ता का विषय है 'नमक सत्याग्रह' जिस पर एकता गुप्ता के साथ वार्तालाप किया जाएगा ,इस वार्तालाप को सुनने के लिए श्रोताओं मे एक अजब सा उत्साह देखा जा रहा है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.