तालाब में कपड़ा धोने गयी दो लड़कियों की डूबने से मौत
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम हुड़कीटोला में शनिवार को तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद पंचनामा बनाकर कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हुड़कीटोला निवासी अश्वनी पिता रमेश नाडने 13 वर्ष और रानी पिता रामप्रसाद मेश्राम 12 वर्ष दोनों सुबह नौ से दस बजे के बीच कपडा धोने के लिए गांव के तालाब गयी थी। इसी दौरान कपड़े धोते समय अश्विनी नाडने तालाब में गिर गई जिसको बचाने के लिए तालाब में उतरी रानी मेश्राम भी पानी में डूब गई। इस दौरान तालाब किनारे खड़े कुछ लोगों दोनों बच्चियों को डूबते देख तालाब में छलांग लगाई पर दोनों को बचा न सके।
परिजनों ने तत्पर्यता दिखाते हुए दोनों लड़कियों को अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी वारासिवनी थाना को भेजी गयी।
गांव में पसरा मातम
होली त्योहार के तीसरे दिन शनिवार को गोबराई त्योहार में एक साथ ग्राम हुड़कीटोला में दो किशोरियों की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद से गांव में मातम छा गया।इस हादसे से खुशियों वाला माहौल गमगीन हो गया।देखा जाय तो ऐसे हादसे खास कर होलि पर्व पर होते ही है।जिससे सबक लेकर अपने बच्चों को तालाब में नहाने या कपड़ा धोने से रोकना चाहिए।
इनका कहना है...
ग्राम हुड़कीटोला में दो किशोरियां गांव के ही तालाब में कपडा धोने गई थी तभी एक का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई। उसकी दूरी साथी उसे बचाने गई लेकिन वह भी डूब गई। दोनों को जिला अस्पताल लेकर परिजन और ग्रामीण गए थे। दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पुलिस से डायरी मिलने पर विवेचना की जाएगी।
- कैलाश सोलंकी, थाना प्रभारी वारासिवनी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.