मंत्री श्री कावरे के करकमलों से सकरी में हुआ नवीन आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। 5 मार्च को मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावरे के कर कमलों से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकरी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। मंत्री श्री कावरे ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जनता का अभिवादन किया। एवं विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न की । तत्पश्चात फीता काटकर आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर मंत्री श्री कावरे ने पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री पूरनलाल ठाकरे , श्री राजेश मेश्राम, श्री टीकम चंद, श्री संतोष राहंगडाले, श्री सुनील वैद्य, श्रीमती मालती मर्सकोले, श्री चिंटू भारद्वाज, श्री मनोज इनवाती, श्री चंद्रकांत राहंगडाले, श्री नरेश बिसेन, श्रीमती मालती बिसेन, सरपंच श्री रुपेश तुरकर,श्री बाबूलाल राहंगडाले, श्री होमेश्वर बिसेन, श्री राकेश सोनी, श्री शंकर तुल्सीकर, श्री विनोद बोथरा, श्री गोपी रहांगडाले उपस्थित रहे।
मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव के विकास में कोई कसर बकाया नहीं रहेगी, आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे प्रदेश के मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। म.प्र.सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं को अपने अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी को गोद लेने का कार्यक्रम प्रारंभ कराया है । इसस इन आंगनवाड़ी केन्द्रों में जिस चिज़ की जरूरत है उसकी पूर्ती होगी, आपके गांव कस्बे के आंगनवाड़ी भवनों की साज-सज्जा अच्छी होगी और वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे बच्चों का भौतिक विकास होगा और आपका भी मन इन आंगनवाड़ी केन्द्रों की मदद करने से प्रफुल्लित होगा । आज हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिन है। हम पौधारोपण कर जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु जीवन एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.