बेलगहना..दो बाइक आपस मे भिड़े...
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ प्रितेश पाण्डेय
बेलगहना....बिलासपुर जिले के बेलगहना में 2 बाइक आपस मे भिड़े जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि ग्राम सत्तीबहरा में हुई दो बाइक के आपसी भिड़ंत में बाइक क्रमांक cg 10 AY 5990 व CG10 BE 0291 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं एक महिला व 3 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला गौरी बाई निवासी सत्तीबहरा के सिर में चोट आई है वहीं 2 पुरुष रामकुमार निवासी लूफा व संजय यादव के पैर टूटने की जानकारी बताई जा रही है।वहीं एक चालक बेहोशी की अवस्था में है जिन्हें 108 व अन्य साधनों से बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे की मौजूदगी में रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.