अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - लम्बे समय से फरार चल रहे दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति को आखिरकार जैजैपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया ने 21 अक्टूबर 2021 को थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके पति , सास , ससुर , देवर , ननद दहेज के नाम पर गाली गलौच और मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 498 ए , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की शीघ्र गिस्तारी करने निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रापुसे) एवं श पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ के कुशल दिशा निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के उचित मार्ग दर्शन पर विवेचना दौरान आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार था। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने आरोपी प्रकाश भारद्वाज को दबिश देकर घर ग्राम सेन्दरी से हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिन्होंने पूछताछ करने पर अपराध घटित करना बताया। आरोपी प्रकाश भारद्वाज पिता दूजराम भारद्वाज (उम्र 30 वर्ष) साकिन सेन्दरी थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ.ग) के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक एक मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक पूरन लाल कवर्त , आरक्षक देवनारायण चंद्रा , राजेश यादव , रमेश धिरहे , अजय खैरवार , गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.