सीएनआई न्यूज़ के लिए पलारी से खिलेंद्र सेन की रिपोर्ट
पलारी:- आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के अध्यक्ष सुनील कुर्रे के नेतृत्व में गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू का पलारी नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष दाऊ खिलेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं एल्डरमेन झाड़ीराम कन्नौजे, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री शशिकांत वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेश कन्नौजे, सनत वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी कुंदन लाल साव, बिसन रजक, अजय वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, भोला साहू, रामकुमार साहू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.