मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया स्वागत
मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिकायत निवारण हेतु 181 पर योजना चलाई गई जिसमें शिकायत निवारण कार्य में दक्षता कुशलता एवं पारदर्शिता दिखाते हुए श्रीमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय नगर पालिका परिषद अम्बाह को रामनिवास शर्मा द्वारा शिकायत निवारण कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सराहनीय कार्य रहा इसके साथ-साथ अंकुर अभियान के तहत भी सीएमओ साहब का कार्य सराहनीय रहा इस सराहनीय कार्य को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामनिवास शर्मा, एवं सब इंजीनियर दीक्षित जी को श्री गणेश जी इंटरप्राइजेज कंपनी के पदाधिकारी मोहन शर्मा आशीष शर्मा द्वारा फूल माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर हार्दिक स्वागत वंदन किया इसमें केशव त्यागी एडवोकेट, लालमन सिंह तोमर, आनंद शर्मा, जगपाल मावई एवं पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार जगपाल सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह परिहार, विजय सिंह तोमर, रामकिशन सिंह कुशवाह, मलखान सिंह परमार, आदि उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.