आयुष अस्पतालों में स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविरों का हुआ आयोजन
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर “नानो” कावरे एवं प्रमुख सचिव सह आयुक्त आयुष विभाग के निर्देशानुसार विभागीय उपयोगी सुविधायें एवं गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रति सप्ताहवार कलेण्डर दिनांक 07 से 13 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया है । इसके परिपालन में प्रथम दिवस आज 07 मार्च 2022 को आयुष विभाग बालाघाट की अधीनस्थ संस्थाओं के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरी जी का पूजन कर एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ शिवराम साकेत ने बताया कि इन शिविरों में आयुष विभाग की गतिविधियों के साथ-साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी के महत्व तथा घरेलू उपचार, दिनचर्या-ऋतुचर्या पर चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान, सामान्य रोगों के लिये प्रत्येक घर में उपलब्ध घरेलू उपचार के संबंध में जानकारी दी गई । जिले के समस्त आयुष अस्पतालों में आज 07 मार्च को आयोजित शिविरों में कुल 2658 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया और नि:शुल्क औषधि का का वितरण किया गया। इनमें 1101 पुरूष, 1099 महिला एवं 458 बालक-बालिका रोगी शामिल है। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.