दनिया मार्ग में घटिया डामरीकरण कार्य से उखड़ गई सड़क, जनता कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
खैरागढ़ | लोकनिर्माणविभाग अंतर्गत छुईखदान ब्लाक के खौंपा, जंगलपूर, मानिकचौरी, से दनिया सड़क निर्माण में घटिया एवं निम्न स्तर का डामर उपयोग करने से सड़क के उखड़ने का आरोप लगातें जनता कांग्रेस जोगी पदाधिकारियों ने स्थानीय लोकनिर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करतें उक्त सड़क में डामरीकरण कार्य फिर से कराए जानें और उक्त सड़क की देखरेख करने वाले अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। कार्यपालन अभियंता कार्यालय पहुँचें जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रीतम साहू के पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग करतें कहा कि दस दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो सड़क का आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जोगी युवा मोर्चा के अमर गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विजय सिंह, चंद्रभुषण यदु, ईश्वर यादव, लक्की नेताम, अनिल यादव, मुन्ना तिवारी, रोहित यादव, राजिंदर, जगेश कुमान, मंहगूराम, नरेश पटेल, जोहर लाल, दिना यादव, मंगल नेताम सहित अन्य मौजूद रहे ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.