Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

घर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की पकड़ में


घर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की पकड़ में

थाना ठेलकाडीह पुलिस की कार्यवाही 

पानी पीने या पेट्रोल खत्म होने का बहाना कर सूनसान मकान मंे घुसकर करता था चोरी

चोरी किये मोबाईल को बेचने की फिराक में चढ़ा पुलिस के हत्थे

चोरी का मोबाईल खरीदन वाले व चोर से कुल 04 नग टच स्क्रीन मोबाईल जप्


दिनंाक 08.03.2022 केा प्रार्थी मुकेश कुमार वर्मा पिता गुन्ना लाल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भैंसातरा थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनंाक 08.03.2022 को शाम करीबन 04ः05 बजे कोई अज्ञात चोर उसके घर के परछी में रखे रेडमी कंपनी के मोबाईल कीमती 6000 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मंे लिया गया। इसके पूर्व भी दिनंाक 16.02.2022 को ग्राम खुड़मुड़ी के भुनेश्वर वर्मा ने अज्ञात चोर द्वारा उसके घर मे घुसकर एक रेडमी कंपनी का मोबाईल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पूर्व में अप0क्र0 53/2022 धारा 380 भादवि0 पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमान संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना पर संदेही सिद्धार्थ सिद्धार्थ देवांगन पिता रतन लाल देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी मोतीपुर सुभाष चौक वार्ड नं0 03, पुलिस चौकी चिखली, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को पकड़कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त दोनों मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा पूर्व में भी घुमका क्षेत्र तथा सुरगी क्षेत्र में घूम-घूमकर 02 अन्य मोबाईल चोरी करना बताया। जिसमें से पूर्व में चोरी किये गये तीन मोबाईलों को टेमन कुमार साहू पिता मनबोधी साहू उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं0 32 अटल आवास बैगापारा लखोली राजनंादगांव, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को बिक्री करना बताया। जिसके पश्चात् थाना ठेलकाडीह पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ देवांगन के कब्जे से दिनंाक 08.03.2022 को चोरी किये गये एक रेडमी कंपनी का मोबाईल मॉडल 9 ए कीमती 6000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल जप्त किया तथा आरोपी टेमन साहू के कब्जे से एक एक नीले रंग का रेडमी कंपनी का मोंबाईल मॉडल 9-ए कीमती 8,500 रूपये, एक काले रंग का सैंमसंग कंपनी का मोबाईल मॉडल एम-2 कीमती लगभग 10000 रूपये तथा एक काले रंग का ओप्पो कंपनी का मोबाईल मॉडल ए-5 कीमती लगभग 8000 रूपये कुल 04 नग मोबाईल व एक मोटर सायकल बजाज पल्सर जुमला कीमती 82,500 रूपये लगभग को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा उपरोक्त दोनों प्रकरणों तथा इस्त0क्र0 01/2022 धारा 41(1$4) जा0फौ0 379,411 भादवि0 कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्यवाही में सउनि के0के0 राय, प्र0आर0 सुरेश सिंह राजपूत. आर0 बिजेश साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad