छत्तीसगढ़ इतिहास का स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक बजट- जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बिलासपुर,गणेश कश्यप
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
बेलगहना /छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चौथा बजट सत्र में गोबर से बने सूटकेस पर छत्तीसगढ़ वासियों को सौगातो का पिटारा खोला जिसमें उन्होंने यह बताया कि यह गोबर गोधन योजना के प्रतीक के तहत माता के गोबर से घरों में हर शुभ कार्य के पहले लिपाई की जाती है साथ ही साथ हर पूजा में गौरी गणेश की निर्माण गोबर से ही किया जाता है इसी के लक्ष्मी स्वरूप प्रतीक आज छत्तीसगढ़ सभी वर्गों के लिए खुशहाली लेकर आया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है ,विशेषकर अधिकारियों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिससे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है,
बजट में महिलाओं,किसानों ,गरीब,मजदूर, युवा सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखते हुए उनके हित मे योजनाए बनाई है जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बिलासपुर गणेश कश्यप ने माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.