Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 20, 2022

सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मांग को लेकर फिर से आवाज होने लगी बुलंद, फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

 सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मांग को लेकर फिर से आवाज होने लगी बुलंद, फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन


बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ ।(20/03/2022) छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के मांग को पुनः उठाया गया ।


मुख्यमंत्री के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव संतकुमार साहू, जिला कार्य. अध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में मुलाकात करके पुरानी पेंशन बहाल करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापन किया गया

साथ ही फेडरेशन के वेतन विसंगति की मांग को उठते हुए अवगत कराया गया कि जब तक सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जायेगा इसका असर पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता सभी में पड़ेगा। फेडरेशन द्वारा कहा गया कि यदि हमारा वेतन ही समानुपातिक नहीं रहा इसमें प्रतिमाह औसतन 14 से 18 हजार का नुकसान हो रहा है तो यदि हमें इसी के आधार पर पुरानी पेंशन में भी भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं मुल वेतनमान कम होने के कारण सहायक शिक्षकों को मिलने वाले पुरानी पेंशन के साथ ही, महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता आदि भी जिनका निर्धारण मूल और सकल वेतन के आधार पर किया जाता है सभी में प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों को प्रतिमाह नुकसान होता रहेगा। इस अवसर पर सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव संत कुमार साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ सेन, जिला मीडिया प्रभारी साहेब लाल पटेल, जिला संगठन मंत्री महेन्द्र घृतलहरे, बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, बिलाइगढ़ ब्लाक अध्यक्ष पदूमलाल जायसवाल, बलौदाबाजार उपाध्यक्ष नरेन्द्र देवदास, ब्लाक मीडिया प्रभारी राम शरण वर्मा, संकुल अध्यक्ष, उमेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad