छत्तीसगढ़।
कवर्धा /रायपुर । प्रदेश के सबसे सक्रिय साहित्यिक संस्था भोरमदेव साहित्य सृजन मंच द्वारा स./लोहारा (कबीरधाम)में फागुन जोहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा जिले के वरिष्ठ साहित्यकार, लोककलाकार एवं साहित्य प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती जी के पूजन अर्चन के साथ हुआ। सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों द्वारा एक दुसरे को गुलाल लगाकर गले मिल भाई-चारे का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ साहित्यकार, चित्रकार एवं रंगकर्मी श्री गणेश सोनी "प्रतीक"
जी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री बृजकिशोर पाण्डेय जी "अम्बर", अंचल के लोकप्रिय लोककलाकार श्री चतुरराम साहू, हास्य-व्यंग्य कवि श्री अजय बागड़े जी एवं स्थानीय व प्रदेश के अन्य जिलों से पधारे कविगणों द्वारा अलग अलग विधाओं , समसमायिक घटनाओं एवं राष्ट्रवाद से ओतप्रोत कविताओं ने साहित्य प्रेमियों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
भोरमदेव साहित्य सृजन मंच के कवियों में घनश्याम कुर्रे, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर,कुंज साहू, राजकुमार मसखरे, ज्ञानू दास, अश्विनी कोसरे, रामकुमार साहू, रिखी राम धुर्वे,देवचरण धुरी,तुलेश्वर सेन,संजू उके, चिंता राम धुर्वे, रमेश चौरिया,पवन साहू, कु.वर्षा गुप्ता,कु.गायत्री श्रीवास,कु.डेलिशा साहू ने भी गीत ग़ज़ल एवं कविताओं के रंग से जनमानस को ओतप्रोत किया। कार्यक्रम का संचालन कुंज साहू द्वारा किया गया।
भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीर धाम द्वारा लगातार साहित्य एवं कला के क्षेत्र में इस तरह के सुंदर व अनुठा पहल विगत वर्षों लगातार होते रहा है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.