Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 12, 2022

सबमिशन ऑन एग्रीकल्‍चरल एक्‍सटेंशन ‘आत्‍मा’ अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड की हुई बैठक

 सबमिशन ऑन एग्रीकल्‍चरल एक्‍सटेंशन ‘आत्‍मा’


अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड की हुई बैठक



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। 11 मार्च 2022 को कलेक्‍ट्रेट सभा कक्ष में भारत सरकार सहायतित सबमिशन ऑन एग्रीकल्‍चरल एक्‍सटेंशन ‘आत्‍मा’ अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड (शासी निकाय) की बैठक का आयोजन कलेक्‍टर य डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्‍यक्षता में किया गया।


बैठक में परियोजना संचालक ‘आत्‍मा’ सुश्री अर्चना डोंगरे द्वारा वर्ष 2021-22 तक ‘आत्‍मा’ एवं ‘परम्‍परागत कृषि विकास योजना’ में किये गये कार्यों का पावर पाइंट प्रजेण्‍टेशन के माध्‍यम से खरीफ, रबी मौसम में धान, चना व सब्जियों के प्रदर्शन फार्म स्‍कूल, किसान संगोष्‍ठी के आयेाजन की जानकारी दी गई एवं इसी वित्‍तीय वर्ष में किये जाने वाले कार्य, कृषकों का राज्‍य के बाहर एवं अंदर प्रशिक्षण, भ्रमण की प्रस्‍तावित कार्ययोजना का अनुमोदन प्राप्‍त किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा सख्‍त निर्देश दिये गये कि सभी आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में एक ही कृषक को बार-बार लाभान्वित न किया जाये तथा जिन कृषकों को लाभान्वित किया गया है उन कृषकों द्वारा अभी तक क्‍या-क्‍या कृषि तकनीक अपनाई गई व नई कृषि तकनीक अपनाने के बाद कृषक किस प्रकार लाभांवित हुए इसकी जानकारी अगली बैठक में प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये गये।


कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े, उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवायें डॉ. पी. के. अतुलकर, मत्‍स्‍योद्योग विभाग के आई. के. सिंह, उद्यान विभाग से एम. आर. राहंगडाले, रेशम विभाग से आई. एल. पटले, नाबार्ड के जिला प्रबंधक रोशन महाजन, कृषि विज्ञान केन्‍द्र बड़गांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर. एल. राउत, एम. पी. एग्रो के भुपेन्‍द्र डोंगरे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad