नगर पालिका द्वारा मकान टैक्स लेट से पटाने के नाम से रकम को दोगुना बढ़ाकर वसूली,किए जाने की विरोध मे मुख्यनगर पालिका अधिकारी से मिलकर घोषणापत्र के अनुसार ही सुविधा देने हेतु मांग किया गया।
दल्लीराजहरा :- नगर पालिका द्वारा मकान टैक्स लेट से पटाने के नाम से 1000 रुपये की वसूली, पानी टैक्स को 60 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 120 रुपये प्रति माह करने के विरोध व विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये घोषणा अनुसार 60 वर्ष से उपर पेंशन को 350 से बढाकर 1000 रुपये व 75 साल से उपर उम्र वालो को 650 से बढाकर 1500 रुपये करने शहरी क्षेत्र में सम्पत्ति कर को कम कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा किया था लेकिन आज तक अमल नही किया गया है घोषणा अनुसार ही जनता को सुविधा दिलाने की मांग को लेकर आज नगर पालिका दल्ली राजहरा पहुचकर नगरवासियो के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर घोषणापत्र के अनुसार ही सुविधा देने हेतु मांग किया।
वा आगामी 15 दिनो के अंदर ही इन घोषणाओ को अमल कर नगर के नागरिको को सुविधा उपलब्ध कराई जाये आगामी 15 दिनो के अंदर अमल नही हुआ तो 15 दिन के बाद नगर के जनता व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन खुद नगर पालिका कार्यालय का घेराव करेंगे।
नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन को कहयोग करने आम आदमी पार्टी से - नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष- लक्ष्मण सोनवानी, ब्लॉक उपाध्यक्ष - गोविंदा ताराम, डोंडीलोहारा विधानसभा मिडिया प्रभारी - विजय साहू,मंडल अध्यक्ष - अनूप गावड़े,मंडल अध्यक्ष - बैदकिशन कार्यकर्ता - स्टीफन चेरियन , लक्ष्मीनारायण यादव,राहुल पिस्दा, संजय पटेल, तीजू विश्वकर्मा,महेश यादव, सम्मिलित हुए, नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से टैक्स वसूली को लेकर लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से टैक्स वसूली को नही रोका गया तो हम दल्ली वाशि उग्र आंदोलन करने मजबूर हो जाएंगे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.