शाला विकास के लिये पालकों को जागरूक करना जरूरी
पिथौरा- विकासखंड स्तरीय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति प्रशिक्षण के तहत प्रधानपाठकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला में सात मार्च को प्रारंभ हुआ। जिसमें कोल्दा, सुखीपाली,चिखली,घोंच, गोपालपुर सहित ग्यारह संकुल केंद्रों के प्रधानपाठक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसीसी अतुल प्रधान ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि सीखना सतत चलने वाली प्रक्रिया है। सीखते रहने से ही व्यक्तित्व विकास संभव है। आज के परिपेक्ष्य में पालकों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। ताकि वे विद्यालय के विकास में ज्यादा योगदान दे सकें। दो कक्षों में आयोजित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठकों को प्रशिक्षण विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर छबिराम पटेल,माधवकुमार साहू,अंतर्यामी प्रधान,लेखराम साहू,डिगमलाल साहू द्वारा दिया जा रहा है। जो कि यह प्रशिक्षण दस मार्च तक चलेगा। प्रथम दिवस के इस प्रशिक्षण में विद्यानंद पटेल,टीकम चन्द्राकर,ठाकुरसिंह ध्रुव,सदानंद पण्डा,रामेश्वरी सिन्हा सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.