Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 30, 2022

बरभाठा (झलप) में मनाया गया गुरु बालक दास जी का शहादत दिवस

 बरभाठा (झलप) में मनाया गया गुरु बालक दास जी का शहादत दिवस

*झलप* आदर्श युवा समिति- बरभांठा के तत्वावधान में 28 मार्च 2022 को  परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालक दास जी का 162 वीं शहादत दिवस मनाया गया ।


ज्ञात हो कि आज से 162 वर्ष पूर्व गुरु बालकदास जी, जो कि गुरुघासीदास जी के द्वितीय पुत्र थे, जिनका  28 मार्च 1860 में समाज को संगठित करने (रावटी) के दौरान बिलासपुर जिले के औंराबांधा में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा छल पूर्वक हत्या कर दिया गया था । जिसके याद में समाज के द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे कार्यक्रम की सुरुवात दोपहर 1:00 बजे से छ .ग. सतनामी मुक्ति केन्द्र झलप शाखा के मार्गदर्शन व आदर्श युवा समिति बरभाठा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई  जो बरभांठा से निकल कर बाइक रैली के रूप में सिंघनपुर, झलप, लखनपुर, गुड़ेलाभाटा, पचरी होते हुए ढेलवा पहाड़ जहां उनका मेला स्थल बनॉय गया है में पूजा अर्चना किया गया इस दौरान सभी ग्रामों में शोभा यात्रा का फूलमाला व नारियल भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात शाम 4:00 बजे बरभाठा  पहुंच कर शांति सभा रखा गया जिसमें समाज के पाधिकारी व आस पास के उपस्थित समाज जनों ने गुरु बालक दास जी के शहादत को याद किया वक्ताओं ने कहा गुरु बालक दास जी मानवता के पुजारी थे उन्होंने गुरु घासीदास जी के मनखे- मनखे एक बरोबर के रास्ते पर चल कर सतनाम पंथ जो कि समाजिक समानता पर आधारित है आगे बढ़ाने का काम किया , तत्कालीन परिस्थति में जहां भारत मे राज तंत्र थी और देश की तमाम सम्प्पति जल जंगल जमीन राजा महाराजाओं के अधीन था जिसमे लोगों के पास  जमीन नही, रोजगार नही, जीने का साधन नही था, उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों का पालन हार बन कर यहां की जनता को अपने संघर्षों से जल जंगल जमीन पर अधिकार दिलाया और लोगों के जीवन मे शुख शांति समृद्धि लाने का काम किया , इस माध्यम से उन्होंने 36 टुकड़ों में बटे विभन्न जातियों के बीच भाईचारा पैदा कर सभी को मान सम्मान और स्वाभिमान से जीने का ढंग सिखाया जिसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ में सभी जाति धर्म के लोग गौटिया, मालगुजार और जमीदार बने और बड़ी संख्या में सभी जातियों के लोगों ने सतनाम पंथ को स्वीकार  जो उस समय की जनसंख्या के अनुपात पर  38 % लगभग 5 से 7 लाख लोग  सतनामी बने। 
  गुरु बालकदास जी का  संघर्ष ने हमे जीने की राह दिया जिसे यह समाज कभी भूल नही सकता , हम सदा उनके ऋणी रहेंगे और उनका नाम युगों युगों तक अमर।रहेगा, जय सतनाम पंथी पार्टी पचरी का पंथी नृत्य हुआ, कार्यक्रम को मुख्य अतिथि -श्री अश्वनी टोंड्रे जी( जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र, महासमुन्द), अध्यक्षता -हीरा जोगी जी अध्यक्ष (छत्तीसगढ़ सतनामी सामाज मुक्ति केंद्र शाखा- झलप ), विशिष्ट अतिथियों में श्री नानजी बाघमारे जी(केंद्रीय संयोजक छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र-महासमुन्द), श्री महेंद्र कोसरिया जी (उपाध्यक्ष झलप शाखा), श्री रामेश्वर भारती जी(जिला सचिव) , श्री भागवत योगी जी (संरक्षक), श्री देव कुमार टंडन जी, श्री कीर्ति बघेल जी (जिलाध्यक्ष सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम ), श्री मेघराज चन्द्रसेन जी ( जिलाध्यक्ष सतनामी समाज गिरौदपुरी धामा, आदि लोगों ने संबोधित किया, मंच संचालन श्री राजेन्द्र जांगडे जीजी( खम्हारमूडा ), आभार श्री देवेन्द्र राय जी, श्री  बिरसिंग बंजारेजी, श्री आनंद ढ़ीढ़ी जी,  (सभी कार्यकारिणी सदस्य) श्री चैतू मार्कंडेय जी (सचिव- शाखा झलप) श्री वेद जोशी जी , श श्री काशी कोसरिया जी, श्री बाबूलाल मन्नाडे जी, श्री पन्नालाल प्रभाकर जी , राजाराम भास्कर, अंगध्वज , बसंत, टेकराम भारतद्वाज,लक्ष्मीकांत साहू, गोवर्धन आवड़े, नंदू टंडन, अर्जून कोसरिया, तरुण बंजारे, पिंटू कुर्रे, भारत टण्डन,गजेन्द्र कुर्रे, 
ओमेश बंजारे, भानुप्रताप लहरे,पुरन मारकण्डे, अरवींद लहरे (पचरी ), सतीश मारकंडे ( पचरी ), मानसिंग महेश्वरी ( चौंकबेड़ा ),लखन ध्रुव, त्रिलोचन ध्रुव, पुनाराम साहू , गैंदराम यादव, नोहर यादव, निर्मलदास कोसरिया, छगन कुर्रे, संजय,सुनिल कोसरिया, ओमप्रकाश आवड़े,विनोद आवड़े, डिगेन्द्र, संजय, ओमप्रकाश, देवचंद , डागेश्वर कुर्रे,रोमन, नोहर, दौलत ध्रुव, किलोचन ध्रुव, गंगा प्रसाद , बलराम यादव, लोकेश ध्रुव, करण साहू,राजू साहू, नरेश ध्रुव , होमेश, जितेश, मितेश, समीर,, बीश्वा, पवन ध्रुव, नीलकण्ठ , गणेश, प्रभाकर, बिजेलाल जांगड़े,कमल लहरे,भूपेन्द्र भास्कर, भूपेन्द्र कोसरिया,सतीश ध्रुव , खेन्द्र कुमार, कपिल, अर्जून भास्कर आदि और बड़ी संख्या मे गांव के महिला पुरुष बच्चे युवा  विशेष रूप से उपस्थित रहे । उक्ताशय की  जानकारी आदर्श युवा समिति के सदस्य देवेंद्र राय जी(महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम व सहसचिव शाखा झलप  ) और लक्ष्मीकांत साहू जी ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad