भारत देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं - शीतल नायक
दल्लीराजहरा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने देश की नारीशक्ति को प्रणाम एवं बधाई प्रेषित की है। शीतल नायक ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।
आज का दिन नारी शक्ति को सम्मानित करने का दिन है। भारतीय समाज में प्राचीनकाल से ही स्त्री पुरुष समानता के साक्ष्य तथा नारी महिमा से इतिहास भरा पड़ा हैं। हमारे ग्रंथों में लिखा गया है की जहाँ महिलाओं का सम्मान किया जाता हैं वहां देवता निवास करते हैं। इस तरह हम कह सकते है कि हमारी संस्कृति में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक सम्मान दिया गया है। आज के इस आधुनिक युग मे महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष से कदम से कदम मिला कर चल रही है चाहे वो धरती से लेकर पाताल तक हर क्षेत्र के निर्माण में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। महिलाएं ही बिजनस, उद्यमी कार्यों और वेतनरहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान देती हैं।
कॉरपोरेट्स जगत हो या राजनीति पार्टी की बात हो आज हर बड़े पद पर महिलाओं का ही वर्चस्व है। आज की महिला शिक्षित है, आत्मनिर्भर है और आने वाले अपने बेहतर कल के लिए दृण्ड संकल्पित है। शीतल नायक ने बताया कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं. जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ऐसे अनेक योजनाओं का लाभ आज भारत की महिलाओं को मोदी सरकार दे रही है जो आने वाले समय मे महिलाओ की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाएगी।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.