Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 11, 2022

ग्रामीण विकास बापू का सपना , हम इसे पूरा करेंगे - पीएम मोदी

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


अहमदाबाद - हम बापू और सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। यह बापू की भूमि है , यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमि है। बापू ने हमेशा ग्रामीण विकास , आत्मनिर्भर गांवज्ञ, मजबूत और सक्षम गांव की बात की। ग्रामीण विकास बापू का सबसे महत्वपूर्ण सपना था। क्योंकि लोकतंत्र की शक्ति ग्राम व्यवस्था में भी देखने को मिलती है। इसलिये हम बापू के सपनों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

             उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। शुरुआत में सरपंचों को गुजराती भाषा में संबोधित करते हुये मोदी ने कहा- केम छो (कैसे हो?)। इसके बाद उन्होंने विशेष रूप से गांव के लोगों का अभिनंदन किया और कोरोना काल में गांववालों की जज्बे की तारीफ की। मोदी ने आगे कहा- इतनी जबर्दस्त महामारी कोरोना आई, जिसने पूरी दुनिया की हालत खराब कर दी। अन्य जगहों की तरह कोरोना गुजरात के गांव-गांव तक भी पहुंचा , लेकिन गांववालों से कोरोना जीत नहीं सका। क्योंकि गांव वालों ने इससे लड़ने के लिये खुद नये-नये नियम बनाये। गांव वालों ने खुद ही एक अद्भुत व्यवस्था बनाकर कोरोना जैसी महामारी को गांव में घुसने नहीं दिया। इसके लिये मैं गांववालों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। पीएम ने आगे कहा - कोरोना काल में पूरी दुनियां थम गई थी। लेकिन गांव के हमारे भाई-बहनों ने इस दौरान भी खेती-किसानी की और देश के अन्न भंडार को भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिये मैं माताओं-बहनों का भी विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने इस संकट की घड़ी में अपने परिवार की देखरेख के साथ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर काम में उनका सहयोग किया। इस बीच मोदी ने राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुये कहा कि हमें सबसे पहले एसपी यानि कि 'सरपंच पति' वाला सिस्टम खत्म करना होगा। उन्होंने यह बात सरपंच पत्नियों के कामकाज में पतियों की कथित दखलअंदाजी के बारे में कही।हमें इस एसपी संस्कृति को खत्म करना होगा। उन्हें (महिलाओं को) अवसर दिया जाना चाहिये और उन्हें आगे बढ़ाया जाना चाहिये। ज्योतिग्राम योजना के बारे में पीएम ने बताया कि वर्तमान में ई-ग्राम पंचायत केंद्रों से 56 सेवायें प्रदान की जा रही हैं और सेवायें बढ़ाने के लिए हमने बजट में 4000 गांवों में मुफ्त वाईफाई सेवा देने का फैसला किया गया है। ज्योतिग्राम योजना से गांवों की स्थिति अब बदल चुकी है। गांवों-गांवों तक बिजली पहुंचने से गांवों में भी इंडस्ट्रीज पहुंच रही हैं और लोगों के लिये रोजगार के नये-नये अवसर पैदा हो रहे हैं।


पंचायत प्रतिनिधियों से मांगे वचन


पीएम ने कहा डेढ़ लाख से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठकर गुजरात के भविष्य पर चर्चा करने के लिये इससे अच्छा मौका और क्या हो सकता है ? पंचायत प्रतिनिधियों से वचन मांगने की बात करते हुये पीएम ने कहा क्या हम हर साल स्कूल का जन्मदिन मना सकते हैं ? क्योंकि, स्कूल हमारे गांव की प्राणशक्ति हैं।क्या हम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अगस्त 2023 तक 75 कार्यक्रम कर सकते हैं ? या 75 प्रभात फेरी निकाल सकते हैं ? उन्होंने सुझाव दिया पूरे गांव मिलकर फैसला करें कि हरेक गांव में एक जगह देखकर वहां 75 पौधे लगायेंगे।गांव-गांव से 75 किसान तय करें कि वे प्राकृतिक खेती शुरू करेंगे और खेतों में एक मुट्ठी भी केमिकल नहीं डालेंगे। यह धरती हमारी माता है और हम इसे जहर देकर दुखी कर रहे हैं। धरती मां को बचाना हम सबका दायित्व है। यूरिया की खाद डालने से मां को तकलीफ होती है। मां को दर्द से मुक्ति दिलाना बच्चे की जिम्मेदारी है। इससे धन की बचत होगी और खेत की रक्षा होगी। इसके अलावा हम तय करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी बचायेंगे , हम बारिश के पानी को बहने से रोकने की कोशिश करेंगे। गांव का पानी गांव में ही रहेगा , छोटी-छोटी नदियों का पानी भी बहने से रोकेंगे।


गौरतलब है कि हाल ही में हुये पांच राज्यों में से चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी मे पीएम मोदी आज दो दिवसीय अपने गृह राज्य गुजरात की दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। यहां उनका रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम् तक हुआ।पीएम के स्वागत के लिये सड़क के दोनों ओर 50 से ज्यादा मंच बनाये गये थे। पीएम मोदी के सामने आते ही जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। फूलों की मालाओं से सजी खुली जीप में सवार मोदी ने रोड शो के दौरान सड़क के किनारे उपस्थित सैकड़ों समर्थकों और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल भी जीप में मोदी के साथ सवार थे। रोड शो के बाद पीएम मोदी का काफिला गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय कमलम पहुंचा। पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर में सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बातचीत की। यहां  बैठक और लंच के बाद पीएम पहले राजभवन और इसके बाद वे गुजरात पंचायत आम सम्मेलन में शामिल हुये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad