Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 12, 2022

कलेक्टर डॉ मिश्रा दुर्गम क्षेत्र के वनग्राम बोदलझोला पहुंचकर सुनी समस्याएं

 कलेक्टर डॉ मिश्रा दुर्गम क्षेत्र के वनग्राम बोदलझोला पहुंचकर सुनी समस्याएं



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा आज 11 मार्च को किरनापुर तहसील के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र में स्थित वनग्राम बोदलझोला पहुंचे। उन्होंने ग्राम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों से राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा।


     चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें पूर्व में वन भूमि का पट्टा मिला हुआ है। गांव के कुछ परिवार अन्य स्थानों पर जाकर बस गये हैं। बोदालझोला के 21 परिवार भी वहां से विस्थापित होकर अन्य स्थान पर बसना चाहते है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने ग्रामीणों को बताया कि उनकी इस समस्या पर जिला प्रशासन तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। बोदालझोला के 21 परिवारों को सीतापार में बसाने के वहां पर उपलब्ध चरनोई एवं बड़े झाड़ के जंगल का मद परिवर्तन करने के लिए प्रयास किये जा रहे है।


     कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बोदलझोला एवं बक्कर के स्कूलों का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण में पाया गया कि बोदलझोला के स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ है। वहां पदस्थ महिला शिक्षक आज 11 मार्च को अवकाश पर थी, जबकि पुरूष शिक्षक शाला में उपस्थित थे। स्कूल में 10 से 11 बच्चे भी उपस्थित मिले। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां पहुंची थी। इस दौरान किरनापुर एसडीएम सुश्री निकिता सिंह मंडलोई, तहसीलदार सुश्री शोभना ठाकुर एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad