Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 11, 2022

जिले को मिली बड़ी सौगात, कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा बलौदाबाजार मे आरटीपीसीआर जांच हेतु, ICMR से मिली अनुमति


मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, 11 मार्च 2022:- जिलें को आज स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में मुहैया होगा। इसके लिए आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी है।जिला अस्पताल बलौदाबाजार में वायरोलॉजी लैब की स्थापना की गई है। जिसके अंतर्गत आरटीपीसीआर जांच की मशीन लगाई गई है। अब इस आरटीपीसीआर जांच हेतु केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च अर्थात आईसीएमआर ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि मंजूरी हेतु रायपुर एम्स से क्वालिटी कंट्रोल जांच बाबत सैंपल जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए थे जो पहली बार में ही सफल रहे। तत्पश्चात आईसीएमआर को इसकी सूचना देकर अनुमति हेतु कहा गया था जो अब प्राप्त हो चुकी है। आरटीपीसीआर की इस मशीन की कीमत लगभग एक करोड़ है। तथा इसके द्वारा प्रतिदिन 350 जांच की जा सकती है। इसके संचालन हेतु एक वैज्ञानिक डॉ प्रियंका चंदेल की भी नियुक्ति वायरोलॉजी लैब में हुई है।जिले में आरटीपीसीआर जांच आरंभ हो जाने से आम जनता को बहुत ही लाभ होगा पूर्व में कोविड-19 हेतु आरटीपीसीआर के लिए सैंपल जिले से बाहर भेजे जाते थे तथा उसकी रिपोर्ट प्राप्त करने में एक हफ्ता या इससे अधिक की अवधि लग जाती थी ऐसे में मरीज को असुविधा होती थी । अब अपने ही जिले में जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाने के कारण सैम्पल बाहर भेजने की आवश्यकता संभवत नहीं पड़ेगी और लोगों को 24 घंटे में ही जांच की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। जिले में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाने पर कलेक्टर डोमन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम को जनता को इससे लाभ होगा और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होगी। जिससे कोरोना से गंभीर स्थिती का खतरा नही रहेगा।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad