सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
नक्सली पाम्पलेट लगाने व पुलिस की रेकी करने आये 04 नक्सली आरोपी गिरफ्तार | .
सुकमा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं सीआरपीएफ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 24 अप्रैल को थाना तोंगपाल से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल व उनके साथ जिला बल एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन एवं रोड पेट्रोलिंग हेतु ग्राम बेंगपाल मोड़ , झीरम घाटी की ओर रवाना हुए थे इसी दौरान बेंगपाल मोड़ के पास 05-06 अज्ञात व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपने व भागने का प्रयास कर रहे थे जिसमे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गंगो कुंजामी पिता सोमडू कुंजामी उम्र 35 वर्ष बेंगपाल,फगनू सोड़ी पिता स्व . मेढ़ा सोड़ी उम्र 40 वर्ष बेंगपाल, हड़मा मड़कामी पिता स्व . कोसा मड़कामी उम्र 20 वर्ष बेंगपाल,बामन करटामी पिता स्व . दुलगो करटामी उम्र 20 वर्ष बेंगपाल जिला सुकमा का होना तथा दरभा डिविजन अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना बताया ।
आरोपियों से मिला नक्सली पाम्पलेट
नक्सली आरोपियों के कब्जे से नक्सली पाम्पलेट जिसमें शासन विरोधी नारा लिखा हुआ बरामद किया गया । पाम्लेट में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सचिवालय सदस्या नर्मदा की स्मृति में 25 अप्रैल को दण्डकारण्य बंद सफल बनाये जाने का उल्लेख है ।
बड़े नक्सली नेताओ ने भेजा था रेकी करने
आरोपियों के द्वारा बताया गया कि दरभा डिवीजन के बड़े नक्सली नेताओं द्वारा नक्सली पाम्पलेंटो को मेनरोड के आसपास लगाकर शासन विरोधी प्रचार - प्रसार करने तथा पुलिस के गतिविधियों के बारे में रेकी करने हेतु भेजा जाना बताया गया ।
राज्य विशेष जनसुरक्षा अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही
उक्त आरोपियों के द्वारा नक्सल विचारधारा का प्रचार - प्रसार करने तथा शासन के नीतियों का बहिष्कार कर आम जनता के मन में भय उत्पन करने के नियत से कार्य करने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तोंगपाल में राज्य विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये सभी आरोपियों को को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.