Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 8, 2022

खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ​पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी है।


खैरागढ़ -खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ​पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खैरागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने खैरागढ़ के साल्हेवारा में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा है। छत्तीसगढ़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं मां बम्लेश्वरी माता से प्रार्थना करता हूं कि आपको सुखी रखे, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहें। साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में यह मुस्कुराहट छीन ली गई है। आज गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है। भूपेश सरकार गरीबों का राशन खाने का काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। श्री चौहान ने कहा कि मोदी सरकार का दिया हुआ राशन, पीएम आवास का पैसे खा गए। भूपेश बघेल को रात में भी रमन सिंह दिखते हैं। भूपेश बघेल बदले की भावना से काम करते हैं। भूपेश सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं किया। रोजगार देने का काम भाजपा की सरकार करती है। वहीं डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के साथ आया हूं, इस अपील के साथ आया हूं। आपको एक बार फिर किसान के बेटे कोमल जंघेल को चुनाव जिताना है। मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले शिवराज सिंह आज आपके बीच आए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव उपस्थित थे।

*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad