Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 13, 2022

धूमा में होगा बाबा साहब अंबेडकर की 131 वी जयंती का भव्य आयोजन

 धूमा में होगा बाबा साहब अंबेडकर की 131 वी जयंती का भव्य आयोजन


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल.कमलेशिया की रिपोर्ट

एससी एसटी ओबीसी के तत्वधान में थाना धूमा में बाबा साहब की जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष एवं धूमा उपसरपंच श्री डोमन अहिरवार जी ने बताया कि कल 14 अप्रैल 2022 को कार्यक्रम स्थल गोटेगांव चौराहा थाना धूमा में 12:00 बजे सभी लोग एकत्रित होकर लगभग 1:00 बजे नगर में बाबा साहब के जयकारों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी नगर भ्रमण वाहन रैली के पश्चात 2:30 बजे बाबा साहब जयंती समारोह में पधार रहे अतिथियों के द्वारा बाबा साहब के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार समिति के सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा स्वागत की बेला के पश्चात मंची कार्यक्रम चालू रहेगा जिसमें बाबा साहब जयंती में पधारे अतिथियों के द्वारा बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा इसी तरह गीत संगीत का भी बीच-बीच कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी डोमन अहिरवार जी ने बताया कि धूमा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग से यह भव्य आयोजन किया जा रहा है आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है


तहसील प्रांगण बाबा साहब प्रतिभा स्थल लखनादौन पर बाबा साहब जयंती का आयोजन

शिक्षक श्री राजेश डेहरिया जी ने बताया कि 14 अप्रैल 2022 को सुबह 10:00 बजे बाबा साहब के अनुयायियों बाबा साहब प्रतिभा स्थल तहसील प्रांगण में उपस्थित होंगे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंची कार्यक्रम किया जाएगा लखनादौन वार्ड नंबर 3 में भागचंद अहिबार जी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे वार्ड के सभी लोग तहशील स्थल पहुंचेंगे और बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर जय भीम के जयकारों के साथ मंची कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा साहब की गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी सामाजिक कार्यकर्ता श्री काशीराम बिहूनिया जी ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से भी बाबा साहब के अनुयाई तहसील प्रांगण में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं बाबा साहब की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी 12:30 बजे कार्यक्रम समापन किया जाएगा कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी लोग धूमा के लिए प्रस्थान करेंगे क्योंकि धूमा में एससी एसटी ओबीसी के तत्वाधान में बाबा साहब की जयंती भव्य रुप से मनाई जा रही है धूमा कार्यक्रम के समापन के पश्चात कुछ लोग कुरई ब्लॉक के चक्की खमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे चक्की खमरिया में रविदास समाज संघ जिला सिवनी के मार्गदर्शन में सुबह वाहन रैली के बाद शाम 5:00 बजे बाबा साहब की पूजा अर्चना एवं शाम 7:00 बजे से मंची कार्यक्रम किया जाएगा  जिस कार्यक्रम में कुछ अतिथि शाम को कुरई ब्लॉक के चक्की खमरिया पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे


आदेगांव में भी बनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती

आधे गांव के युवाओं के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है सुबह समस्त नगर में वाहन रैली  डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जयकारों के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी एवं मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा रात्रि में बाबा साहब एवं बहुजन महापुरुषों के गीतों का जागरण किया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad