धूमा में बाबा साहब अंबेडकर की 131 वी जयंती का भव्य आयोजन
सीएन आई न्यूज सिवनी लखनादौन से जय प्रसाद सलाम से की रिपोर्ट
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 121 वी जयंती समारोह स्थल अंबेडकर चौक धूमा जिला सिवनी मध्य प्रदेश के मुख्य अतिथि श्री टी एस कुमरे,सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं पूर्व कमिश्नर इसके अध्यक्षता श्री डोमन लाल अहिरवार उपसरपंच धूमा, विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद से हुई थी सिंह गोंडवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राम गुलाम चुके,जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी पूर्व विधायक जसूभाई हुई थी
अध्यक्ष जनपद पंचायत लखनादौन श्री शक्ति से सिसोदिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष कौन बना राष्ट्रीय पार्टी श्री राहुल शिवहरे जनपद सदस्य धूमा श्रीमती राजेश्वरी उईके पूर्व जनपद अध्यक्ष लखनादौन गुलाब अहिरवार रिटायर, पुलिस श्री राजेश डेहरिया शिक्षक हाई स्कूल धूमा, एवं श्री शिव चंद्रवंशी अधिवक्ता ओबीसी महासभा संभागीय सचिव एवं समस्त
समाज सेवा एवं कार्यकर्ता एससी एसटी ओबीसी के तत्वधान में थाना धूमा में बाबा साहब की जयंती का भव्य संपन्न किया गया है
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2022 को कार्यक्रम स्थल गोटेगांव चौराहा थाना धूमा में 12:00 बजे सभी लोग एकत्रित होकर लगभग 1:00 बजे नगर में बाबा साहब के जयकारों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी नगर भ्रमण वाहन रैली के पश्चात 2:30 बजे बाबा साहब जयंती समारोह में पधार रहे अतिथियों के द्वारा बाबा साहब के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार समिति के सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा स्वागत की बेला के पश्चात मंची कार्यक्रम चालू रहेगा जिसमें बाबा साहब जयंती में पधारे अतिथियों के द्वारा बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा इसी तरह गीत संगीत का भी बीच-बीच कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी
डोमन अहिरवार जी ने बताया कि धूमा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग से यह भव्य आयोजन किया जा रहा है आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है
तहसील प्रांगण बाबा साहब प्रतिभा स्थल लखनादौन पर बाबा साहब जयंती का आयोजन
शिक्षक श्री राजेश डेहरिया जी ने बताया कि 14 अप्रैल 2022 को सुबह 10:00 बजे बाबा साहब के अनुयायियों बाबा साहब प्रतिभा स्थल तहसील प्रांगण में उपस्थित होंगे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंची कार्यक्रम किया जाएगा लखनादौन वार्ड नंबर 3 में भागचंद अहिबार जी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे वार्ड के सभी लोग तहशील स्थल पहुंचेंगे और बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर जय भीम के जयकारों के साथ मंची कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा साहब की गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी सामाजिक कार्यकर्ता श्री काशीराम बिहूनिया जी ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से भी बाबा साहब के अनुयाई तहसील प्रांगण में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं बाबा साहब की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी 12:30 बजे कार्यक्रम समापन किया जाएगा कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी लोग धूमा के लिए प्रस्थान करेंगे क्योंकि धूमा में एससी एसटी ओबीसी के तत्वाधान में बाबा साहब की जयंती भव्य रुप से मनाई जा रही है धूमा कार्यक्रम के समापन के पश्चात कुछ लोग कुरई ब्लॉक के चक्की खमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे चक्की खमरिया में रविदास समाज संघ जिला सिवनी के मार्गदर्शन में सुबह वाहन रैली के बाद शाम 5:00 बजे बाबा साहब की पूजा अर्चना एवं शाम 7:00 बजे से मंची कार्यक्रम किया जाएगा जिस कार्यक्रम में कुछ अतिथि शाम को कुरई ब्लॉक के चक्की खमरिया पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे
आदेगांव में भी बनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती
आधे गांव के युवाओं के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है सुबह समस्त नगर में वाहन रैली डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जयकारों के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी एवं मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा रात्रि में बाबा साहब एवं बहुजन महापुरुषों के गीतों का जागरण किया जाएगा





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.