*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अपो हि प्रयतः शीतास्-*
*तापिता ज्वलनेन वा ।*
*शक्तितोऽतिथये दत्त्वा*
*क्षुधार्तायाश्नुते फलम् ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व २९२
*अर्थात्👉*
_जो मौसम का विचार करके अपनी शक्ति के अनुसार प्यासे और भूखे अतिथि को ठंडा या गरम किया हुआ जल और अन्न पवित्रभाव से अर्पण करता है, वह उत्तम फल पाता है ।_
🌹
*24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।
1800 - वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
1815 - में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।
1877 - रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1888 - जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन कर इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करें।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।
1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।
1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।
1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।
2019 - नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।
2019 - आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।
2020 - विश्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
2020 - नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च के अपने 30 वर्षों का उत्सव मनाया।
2021 - न्यायमूर्ति एन. वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति के पट्टे ई-प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया।
2021 - गाजा से हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 36 रॉकेट दागे , जवाबी कार्रवाई में IDF ने तबाही मचाई ।
*24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1908 - वायलेट अल्वा - भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
1909 - टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।
1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
1945 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।
1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1973 - प्रमोद पांगुरंग सावंत - गोवा के मुख्यमंत्री।
*24 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1858 - स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।
1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1942 - 'दीनानाथ मंगेशकर' एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता, प्रसिद्ध नाट्य संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।
1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1960 - अन्ना साहब भोपटकर - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'।
2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु।
2020 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन।
2020 - प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट रोनोजॉय 'रॉनी' रॉय का निधन।
2021 - BHU के प्रसिद्ध वैज्ञानिक 'हाइड्रोजन मैन' पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ।
*24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी ज्ञान कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण नवमी )।
🔅 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस ।
🔅 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस ।
🔅 श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्म दिवस ।
🔅 "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती ।
🔅 श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती ।
🔅 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस )।
🔅 शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ।
🔅 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस ( WDAIL)।
🔅 विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.