प्रदेश में 27%आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।जिला भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27% आरक्षण को छत्तीसगढ़ राज्य में लागू नहीं करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश में27%आरक्षण को लेकर गंभीर नही है।
इस अवसर पर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पिछड़ावर्ग महामंत्री गुलाब सिन्हा, वर्ग मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू, बालोद नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता धरम लाल साहू, जिला भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू,सुरेश निर्मलकर, हितेश्वरी कौशिक ,याकेश्वरी देशमुख, गुनिता साहू,बंसी लाल साहू, गणेश राम साव ,संदीप सिन्हा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्जन साहू ,पार्थ साहू, धर्मेंद्र साहू,, जगदीश देशमुख, राकेश यादव ,प्रीतम यादव, मनोज चंद्राकर,लोकेश श्रीवास्तव एवं भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.