पिथौरा गत दिनांक 29मार्च2022 से 31मार्च 2022 तक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में समन्वयकों का सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसीसी अतुल प्रधान जी के निर्देशन में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम प्राचार्य ए आर बरिहा जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वय चौधरी जी एवं देवांगन जी,बीआरसीसी अतुल प्रधान जी,साक्षरता के ब्लॉक परियोजना अधिकारी एफ ए नंद जी,नोडल अधिकारी अरुण देवता जी के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षक द्वय डोलामणी साहू व तरुवर कोसरिया ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत कर बताए कि कक्षा 3से 5 स्तर तक के बच्चों को उनके स्तर का पता लगा कर विभिन्न मनोरंजक विधियों से कहानी पठन एवं 3 अंक की संख्याओं के अभ्यास में पारंगत बनाना है। प्रशिक्षण मध्यांतर में जिला स्रोत समन्वयक अशोक शर्मा जी व अरुण प्रधान जी उपस्थित थे। शर्मा जी ने सभी 42 समन्वयक साथियों को आह्वान किया कि मिशन मोड में काम करके हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाकर बच्चों का स्तर जाँच कर स्तर सुधार करना है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन सरल कार्यक्रम के जिला समन्वयक लक्ष्मण कुमार साहू जी ने प्रशिक्षण की बारीकियों को समझाते हुए विभिन्न गतिविधि कराकर लाल घर,नीला घर और हरा घर के बच्चों को कैसे चिन्हित करेंगे बताए। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर जी ने कहा कि खेल-खेल के माध्यम से सहज ढंग से बच्चों को पढ़ा कर लक्षित स्तर को प्राप्त करना है,इस हेतु सभी समन्वयक साथी अपने-अपने संकुल में शिक्षक साथियों को प्रशिक्षित करें एवं इस कार्य में जुट जाएं। सभी समन्वयकगण मनोहर साहू, लाभोराम ठाकुर, गंगाराम चौहान,पीएल चौधरी, रोहिणी कुमार देवांगन,भूखन प्रसाद जोशी,नरेश पटेल,धीरेंद्र कुमार साहू,मनोज कुमार बरिहा,भागीलाल साँकरे,विक्रम वर्मा,बालाराम दीवान,हेमसागर बगर्ती,
रमेश कुमार नायक,कृष्ण चंद्र बरिहा,रामलाल ठाकुर,कौतुक पटेल,रामकुमार स्वर्णकार,अशोक पटेल,राजाराम पटेल,उत्तम कुमार साहू,गौतम प्रसाद कन्हेर,लखनलाल कुर्रे,मनोज कुमार राणा,नेपाल सिंह जगत,शेष नारायण साहू,साहेब लाल नायक,नितेश कुमार साहू,खेमराज पटेल,प्रेम नारायण श्रीवास,शिशुपाल प्रधान,मीलू राम बरिहा,राजेंद्र मारकंडेय, क्षत्रकुमार राणा,जेठू राम पाँडे,खीरेश्वर प्रधान,धनीराम सिदार,खगेश्वर डड़सेना,टेकराम निषाद,सोमनाथ चौहान,धनसाय नायक,तुलाराम राणा ने भाग लिए इस प्रकार तीन दिवस का सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.