Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 2, 2022

"वनांचल विकासखंड नगरी के छात्रों की दक्षता का आंकलन करने प्राथमिक शालाओं में होगा 4 एवं 5 अप्रैल को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 का आयोजन"

मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट

धमतरी :- वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में दिनाँक 4 एवं 5 अप्रैल को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 का आयोजन किया जावेगा | एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देशानुसार नगरी विकासखंड के चयनित शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 एफ.एल.एन. पर किया जा रहा है | राष्ट्रीय महत्व के शैक्षणिक सर्वे की समुचित तैयारी को लेकर 2 अप्रैल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने चयनित शालाओं के प्रधान पाठकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए | 

बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित प्रधान पाठकों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) का महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए गए छात्रों के सीखने का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण है। NAS स्कूली शिक्षा की प्रभावशीलता पर एक सिस्टम स्तरीय प्रतिबिंब देता है। शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हेतु महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है | उन्होंने सभी प्रधान पाठको को 4 एवं 5 अप्रैल को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 के सफल आयोजन के लिए शाला में सभी बच्चों तथा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा तथा एन.ए.एस. सर्वे कार्य हेतु जाने वाले एफ.आई. को पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए | 

नगरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय-अशासकीय प्राथमिक शाला- बुड्रा, कोहिनपारा, एंजिल चिल्ड्रेन अकादमी नगरी, अर्जुनी, डोंगरीपारा, बिरनपुर, सर्वोदय हिंदी माध्यम सांकरा, सर्वोदय इंग्लिश स्कूल सांकरा, देवगांव, गढ़डोंगरी (मा), सरस्वती शिशु मंदिर सलोनी, बिरना सिल्ली, डीहीपारा सेमरा, कुंगेरा, श्री महामाई गुरुकुल विद्यालय फरसियां, यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा, प्रोविडेंस इंग्लिश स्कूल नगरी, में 4 एवं 5 अप्रैल को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 का आयोजन किया जावेगा | राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय मॉनिटरिंग दल गठन किया गया है | बैठक में डाईट के संकाय सदस्य हिममणि सोम, जोहन नेताम, ए.बी.ई.ओ.महेश्वरी ध्रुव, बी.आर.सी.बी.एम्.साहू.सहित प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे । 


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad