Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 8, 2022

राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया


राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया 

मरवाही~भाजपा मरवाही उत्तर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस मनाया गया।


भाजपा के महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी,भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किये इस मौके में स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिले से प्रभारीगण क्रमश जिला उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर,पूर्व जिला महामंत्री शिव प्रताप राय,जिला मंत्री राकेश सिंह दीक्षित, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ओंकार सिंह ओट्टी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा नहरेल, एवम अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन पैकरा उपस्थित रहे।स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने दिया एवम कहा की 6 अप्रैल 1980 में पार्टी की स्थापना हुई थी इससे पहले 1951 से 1970 तक भारतीय जनसंघ और 1977 से 1980 तक जनता पार्टी के तौर पर इसकी पहचान रही। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी ने कहा की पहले संसद में दो सांसद हुआ करते थे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दो बार से पूर्ण बहुमत की सरकार है। सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेंद्र सिंह नहरेल ने कहा की इससे पहले अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनाई थी। जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तब भाजपा की विचारधारा रही कि हिंदू राष्ट्र राष्ट्रवाद आर्थिक उदारता उदारीकरण अखंड भारत की कल्पना की गई। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। ओंकार सिंह ओट्टी ने  देश की विषम परिस्थिति पर सुधारत्मक परिणाम लाने व सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। विभा नहरेल ने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी को एक उच्च शिखर पर ले जाने का आह्वान किया गया।राकेश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समुदाय के प्रति एक अच्छी विचार धारा के साथ 'सबका साथ सबका विकास' के साथ चलने वाली पार्टी है। पार्टी ने आज विश्व के शिखर पर अपनी पहचान बनाई है। युवा नेता पवन पैकरा ने कहा की पार्टी को आज देश की जनता ने जनादेश दिया है स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए दल को मजबूती प्रदान करें एवम एकजुटता के साथ 2023 के विधानसभा में विजय श्री प्राप्त करें और एक कमल विधानसभा मरवाही से भेजें। डॉक्टर शिव प्रताप राय ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके लिए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान के बदौलत है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट है स्वयं की चिंता वह बाद में करता है। यही उसे अन्य दलों से अलग पहचान बनाता है।बृजलाल सिंह राठौर ने भाजपा एवम जनसंघ का संपूर्ण विवरण देते हुए ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है।भाजपा का हर छोटे से छोटा कार्यकर्ता त्याग बलिदान सेवा का प्रतीक है, यह सब संस्कार हमें भारतीय जनता पार्टी ने दिए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री एवम जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा ने एवम आभार प्रकट मुकेश दीक्षित ने किया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बघेल,गया तिवारी आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक,शरद राय मंडल कोषाध्यक्ष,चमन हलवाई व्यापारी प्रकोष्ठ,रजनीश राय,दौलत राय, मीरा पाव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,राजू चंद्रा सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ,

अजय कुमार रजक,जिला युवामोर्चा गणेश चौधरी,युवामोर्चा महामंत्री बलदेव बैगा,उपाध्यक्ष आकर्ष प्रताप सिंह,

ध्यानसिंहपोर्ते,रामदास,भोलेदास, बबलू वैष्णव, कोमल साहू, रामप्रसाद करयाम,लखनलाल पटेल, अमोल सिंह, राजेंद्र सिंह,दिलीप कैवर्त,नारायण पुरी,भूपेंद्र सिंह,यशपाल जोगी,सुशील जोगी सोशल मीडिया,सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

ब्यूरो/संवाददाता

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad