सशक्त नारी महासंघ बिलासपुर के नेतृत्व में 90 गांव की महिलाओं को संगठन से जोड़कर...शपथ दिलाई
रिपोर्टर बैजनाथ पटेल बेलगहना
बिलासपुर जिला के सशक्त नारी महिला समूह के सदस्यों ने मिशन शक्ति के तहत जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले 90 गांवों की 9000 महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सशक्त नारी महासंघ बिलासपुर एक विशाल महिला संघ का निर्माण कर आज बिलासपुर जिला के ग्राम लोखंडी गांव में जहां 90 गांवों की 9000 महिलाओं को संगठन से जोड़कर शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष सिंह ठाकुर, (विधायक प्रतिनिधि) जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव, ग्राम पंचायत सरपंच सावित्री ध्रुव, कल्याणी निर्मलकर, शारदा बाई पटेल रहे। संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में चड़ बढ़कर भाग लेना इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा करने वाले 28 महिला और पुरुषों को सामाजिक नायक/नायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विधायक रश्मि सिंह ठाकुर को भी उनके सामाजिक गतिविधियों के लिए संगठन की ओर से नायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आगामी दिनों संगठन से जुड़े सभी गांवों में बैठक आयोजित किया जाएगा और सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनीति पर चर्चा किया जाएगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.