डोंगरगांव के कुछ ही किलोमीटर की दूरी में स्थित A1 ढाबा द्वारा खराब किया जा रहा गांव का माहौल।
डोंगरगांव नगर से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित पैरी पुल के समीप A1 ढाबा का संचालन किया जा रहा है जहां पर ग्रामीणों का यह आरोप है कि वहां पर अवैध रूप से दारू एवं गांजे की बिक्री हो रही है कल रात ढाबे में ग्राम पांगरी के तीन युवक खाना खाने गये हेतु थे जहां पर उनके द्वारा ढाबा में काम कर रहे कर्मचारियों ने बड़ी गंदी तरीके से मारपीट की और पीड़ितों को धमकाया भी कि वह जाकर थाने में एफ आई आर दर्ज करा सकते हो जिसमें 2 को हाथ पैर में चोट आई एवं एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि ढाबा मालिक मंत्री का रिलेशन हु तुमलो जो करन है कर लो हमर कोई कुछ नही कर सकते बोले पीड़ित युवक को तुरंत राजनांदगांव जिला चिकित्सालय रेफर किया गया
पीड़ित व्यक्तियों के नाम हेमलाल साहू निवासी पांगरी खुर्द उम्र 35 वर्ष टिकेश्वर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पांगरी खुर्द राजू 28 वर्ष तीनों को गंभीर रूप से चोट आई है घटना की जानकारी लगते ही डोंगरगांव पुलिस थाना से वहां के स्टाफ डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित हुए एवं पीड़ितों का उनके द्वारा बयान दर्ज किया गया कहीं ना कहीं पर यह डोंगरगांव पुलिस की नाकामी है जिसके कारण ढाबा में अवैध रूप से दारु का सेवन किया जा रहा है एवं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वहां पर गांजा तस्करी की बात की जा रही है पुलिस को इसमें संज्ञान लेना चाहिए एवं ढाबा संचालक के मालिक के ऊपर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि गांव का माहौल शांति बना रहे ग्राम अर्जुनी के लोगों को इसकी सूचना होने पर लगभग गांव के सभी नौजवान डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ चुके थे माहौल को बिगड़ता देखकर उन्होंने पीड़ित पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.